Nojoto: Largest Storytelling Platform

White रूठ गईं जो ख़्वाहिशें,छूट गए जो ख़्वाब..! फिर

White  रूठ गईं जो ख़्वाहिशें,छूट गए जो ख़्वाब..!
फिर से शुरू करो,तुम ज़िन्दगी ज़नाब..!

न हार मानो,न थक कर यूँ बैठो..!
सफलता असफलता का,लो न तनिक भी दबाव..!

ज़िन्दगी गुज़र जानी है,सब की अलग कहानी है..!
सुख दुःख का आख़िर,क्यों लगाना हिसाब..!

भाग्य में जो लिखा है,मिलेगा केवल वो ही..!
किसी को ज़लालत,किसी को ख़िताब..!

जैसे आये वैसे ही जाना है,माना ये ज़ालिम जमाना है..!
अपने अपने नसीबों की,सभी की अलग किताब..!

काँटों से बचकर चलना,तुम सूर्य सा परिश्रम में जलना..!
ज़िन्दगी महकेगी तुम्हारी,एक दिन बन के गुलाब..!

©SHIVA KANT(Shayar)
  #Sad_Status #firseshurukaro