जन्म होने पूर्व से ही हमारा पोषण करती, माँ बनकर भी जीवन कहाँ हो जाता आसान है ? कल्पना कर के तो देखें जरा कभी जीवन स्त्री बिना, हम सभी के लिए जीवन में नारीत्व एक वरदान है | नारी की इच्छा के विरुद्ध उसे भोगना उचित है, नारी है केवल भोग हेतु ये सोचना कहाँ तक उचित है ? नारी के बिना सृष्टि का सृजन निराधार है, नारी के बिना सृष्टि जैसे शरीर बिन आहार है| देवी बनकर पूजी जाती पर नारी बन सम्मान ना पाती, स्वयं के विचारों में पुरुषों के क्यों छिड़ा युद्ध घमासान है ? हल ढूँढ़ चुके हैं हम समस्या का सदियों पहले कि, तीनों लोकों के लिए नारी व नारीत्व एक वरदान है | #Nojoto #nojotohindi #Hindi #story #Truth #Good #goddess #Women #Morning #Subah