Nojoto: Largest Storytelling Platform

White आँख बंद कर लेने से अंधे की दृष्टि नहीं पाई

White 
आँख बंद कर लेने से 
अंधे की दृष्टि नहीं पाई जा सकती 
जिसके टटोलने की दूरी पर है संपूर्ण 
जैसे दृष्टि की दूरी पर। 

अँधेरे में बड़े सवेरे एक खग्रास सूर्य उदय होता है 
और अँधेरे में एक गहरा अँधेरा फैल जाता है 
चाँदनी अधिक काले धब्बे होंगे 
चंद्रमा और तारों के। 

टटोलकर ही जाना जा सकता है क्षितिज क
दृष्टि के भ्रम को 
कि वह किस आले में रखा है 
यदि वह रखा हुआ है। 
कौन से अँधेरे सींके में 
टँगा हुआ रखा है 
कौन से नक्षत्र का अँधेरा। 

आँख मूँदकर देखना 
अंधे की तरह देखना नहीं है।

©"SILENT" #WORLD_POPULATION_DAY  Aaj Ka Panchang Vinita pahadi uttrakhand vinitawritter  sakshi Pandey  Anshu writer  Shalu  Mrs.Donia Aakash Bhardwaj