Nojoto: Largest Storytelling Platform

दिल मोहब्बत से सजाकर देखिये एक शम्मा फिर जला

दिल मोहब्बत  से  सजाकर  देखिये
एक  शम्मा  फिर  जलाकर  देखिये

किससे  जाकर माँगे  दर्दे दिल दवा
आँख  से  अपने  पिलाकर  देखिये

है वही अफसाना कभी कह दो हमें
लब  कभी  अपने हिलाकर देखिये

आँख वीराँ , जुल्फ बरहम क्यूँ तेरी
हाल्-ऐ-दिल अपने सुनाकर देखिये

मिल हि जायेगा  तुझे भी हमसफ़र
प्यार को  दिल में  जगाकर  देखिये

चाँद की  दिल में  तमन्ना मत रखो
रिश्ते  उल्फत  के  बनाकर  देखिये

इन अधूरी  हसरतो का  गम न कर
खुशियो  को  घर  बुलाकर  देखिये
     ( लक्ष्मण दावानी ✍ )

©laxman dawani
  #udaasi #love#life#poetry#romance#knowledge#thougths#gazals
laxmandawani7800

laxman dawani

Bronze Star
New Creator
streak icon4

#udaasi lovelifepoetry#romanceknowledge#thougths#gazals

635 Views