Nojoto: Largest Storytelling Platform

*** अलग बात है *** तुम्हें खो कर फिर तुम्हें पाना

*** अलग बात है ***
तुम्हें खो कर फिर तुम्हें पाना अलग बात है।
जैसे जानना और पहचानना अलग बात है।

रौशन हो जाता है जीवन एक ही पल में ,
पर वजूद को मिटते देखना अलग बात है।

तुमसे मिलना या न मिलना बात की बात है,
पर तेरे ख्यालों के संग जीना अलग बात है।

साहिल पे बैठ के आती लहरों को निहारना,
उससे खुद की जिंदगी तौलना अलग बात है।

साँसों की सरज़मी पे बिखरे थे जो खुशबू,
उन्हें साँसों में समेट के रखना अलग बात है।

©$ubha$"शुभ" #Uशुभ #अलग_बात_है#love#life#ForYou

#allalone
*** अलग बात है ***
तुम्हें खो कर फिर तुम्हें पाना अलग बात है।
जैसे जानना और पहचानना अलग बात है।

रौशन हो जाता है जीवन एक ही पल में ,
पर वजूद को मिटते देखना अलग बात है।

तुमसे मिलना या न मिलना बात की बात है,
पर तेरे ख्यालों के संग जीना अलग बात है।

साहिल पे बैठ के आती लहरों को निहारना,
उससे खुद की जिंदगी तौलना अलग बात है।

साँसों की सरज़मी पे बिखरे थे जो खुशबू,
उन्हें साँसों में समेट के रखना अलग बात है।

©$ubha$"शुभ" #Uशुभ #अलग_बात_है#love#life#ForYou

#allalone