Nojoto: Largest Storytelling Platform

तानाशाही दिखा रही है अब वीभत्स स्वरूप ! किसानों को

तानाशाही दिखा रही है अब वीभत्स स्वरूप !
किसानों को रोकने से, छवि हो गई कुरूप !!

किसान आन्दोलन ने ही, सरकार को झुकाया था !
इसी प्रजा के बस में राजा, बेबस नज़र आया था !!

आनन फानन रद्द करने पड़े थे तीन काले कानून !
सहम गया था देख किसानों के हुजूम का जुनून !!

अब फिर ज़िद्द पकड़ने में हरगिज समझदारी नहीं !
किसान इस बार एमएसपी लिये बिना लौटेंगे नहीं !!

सत्ताधीश दिल्ली से, उड़ गये आनन फानन में !
राहुल, न्याय यात्रा छोड़ पहुंच गये आंदोलन में !!

जो हमारे उदर के लिये, दिन रात पसीना बहाता है !
अफ़सोस दो जून न मिलने पर, रस्सी झूल जाता है !!

ना किसान उपज का सही दाम पाता !
न ही उपभोक्ता सही दाम पे उपज जुटा पाता !!

कई गुना दाम वसूल कर, बिचौलिये मोटा नफा कमाते हैं !
सत्ता के गलियारों में सभी, मिल बैठ बांट खाते है !!

जो किसान अन्न उपजा, हमरा पेट भरते है !
उसकी शुक्रगुजारी छोड़, हम उन पर अत्याचार करते हैं !!

हे राम...

- आवेश हिन्दुस्तानी 14.02.2024

©Ashok Mangal #AaveshVaani 
#JanMannKiBaat 
#Anndaata 
#kisanandolan

ashokmangal4769

Ashok Mangal

New Creator