Nojoto: Largest Storytelling Platform

White भाई के लिए बहन का दुलार है राखी, इनके अटूट प

White भाई के लिए बहन का दुलार है राखी,
इनके अटूट प्रेम का  त्योहार है राखी।

उमड़ता बहुत, भावनाओं का समंदर,
प्यार का बंधन, एक इंतज़ार है राखी।

भुला के सारे अनबन लाता है क़रीब,
ख़त्म कर देता सारा तकरार है राखी।

भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत कर,
दिलों में छोड़ जाता महकार है राखी।

हर्षोल्लास के साथ इसे मनाते सभी,
साथ ख़ुशियाँ लाता बेशुमार है राखी।

भाई-बहन का रिश्ता अनमोल 'राही'
ये सीख देकर जाता हर बार है राखी।

©Raahi
  Happy Rakshabandhan 🥰#raksha_bandhan_2024  hindi poetry #happy_raksha_bandhan #bhai_behan #BhaiBehanKaPyar #hindi_poetry #urdu_poetry #Love #brothersisterlove #Life
usmankhan9839

Raahi

New Creator

Happy Rakshabandhan 🥰raksha_bandhan_2024 hindi poetry #happy_raksha_bandhan #bhai_behan #BhaiBehanKaPyar #hindi_poetry #urdu_poetry Love #brothersisterlove Life #Poetry

63 Views