Nojoto: Largest Storytelling Platform

कहते हैं, वो गया....! हाँ.. वो गया !! वो अकेला ही

कहते हैं, वो गया....!
हाँ.. वो गया !!
वो अकेला ही गया...!!
क्या सचमुच,वो अकेला ही गया?
या साथ में, कुछ और भी  गया।
वो लेकर गया ..!!
वो क्या लेकर गया?
कहते हैं, 
दुनिया में ख़ाली हाथ आते हैं,
और ख़ाली हाथ जाते है। 
वो ख़ाली हाथ गया...!!
क्या सचमुच,वो ख़ाली हाथ गया?
या ख़ाली हाथों में सपनों को दबा ले गया!!
ख़ाली हाथ आया था,
पर ख़ाली हाथ वो नहीं गया,
ख़्वाब उसके भी थे ,
ख़्वाब उनके भी थे।
ज़िन्दगी अकेले तो कोई नहीं जीता , 
साथ कुछ हमसफ़र भी थे।
तेरी ज़िन्दगी बस तेरी तो नहीं थी,
इस ज़िन्दगी से न जाने कितने घर चलते थे।
तेरे एक कदम से आज,
किसी के घर का चिराग बुझ गया।
किसी के घर का चूल्हा ,
तो किसी का राशन रुक गया..!
किसी की किस्त रही होगी,
किसी का जहान लुट गया।
एक दोस्त का साथ,
किसी राखी का हाथ मिट गया।
वो गया ..... 
पर वो अकेला नहीं गया,
बहुत सारे सपने अपने साथ,
किसी के जीवन का आधार ले गया।
पीड़ा तुझे भी हुई होगी,
रातों को अांखें तेरी बहुत रोयी होगी।
कहते है...
आत्महत्या कायरता होती है,
पर कायर बनने के लिए भी,
तो साहस की जरूरत होती है।।
यूं ही तो नहीं लगाता ,
कोई ज़िन्दगी को दांव पे।
कुछ तो जख्म होंगे ,
कुछ उसके भी घाव थे।
वो गया... 
वो अकेला नहीं गया....!!!! #SushantSinghRajput #Life #essenceoflife#nojotofamily Neha Goley Monu Kashyap Dr.sonam writer👩‍⚕️✍️ Alok sharma Surjit sabir✍️
कहते हैं, वो गया....!
हाँ.. वो गया !!
वो अकेला ही गया...!!
क्या सचमुच,वो अकेला ही गया?
या साथ में, कुछ और भी  गया।
वो लेकर गया ..!!
वो क्या लेकर गया?
कहते हैं, 
दुनिया में ख़ाली हाथ आते हैं,
और ख़ाली हाथ जाते है। 
वो ख़ाली हाथ गया...!!
क्या सचमुच,वो ख़ाली हाथ गया?
या ख़ाली हाथों में सपनों को दबा ले गया!!
ख़ाली हाथ आया था,
पर ख़ाली हाथ वो नहीं गया,
ख़्वाब उसके भी थे ,
ख़्वाब उनके भी थे।
ज़िन्दगी अकेले तो कोई नहीं जीता , 
साथ कुछ हमसफ़र भी थे।
तेरी ज़िन्दगी बस तेरी तो नहीं थी,
इस ज़िन्दगी से न जाने कितने घर चलते थे।
तेरे एक कदम से आज,
किसी के घर का चिराग बुझ गया।
किसी के घर का चूल्हा ,
तो किसी का राशन रुक गया..!
किसी की किस्त रही होगी,
किसी का जहान लुट गया।
एक दोस्त का साथ,
किसी राखी का हाथ मिट गया।
वो गया ..... 
पर वो अकेला नहीं गया,
बहुत सारे सपने अपने साथ,
किसी के जीवन का आधार ले गया।
पीड़ा तुझे भी हुई होगी,
रातों को अांखें तेरी बहुत रोयी होगी।
कहते है...
आत्महत्या कायरता होती है,
पर कायर बनने के लिए भी,
तो साहस की जरूरत होती है।।
यूं ही तो नहीं लगाता ,
कोई ज़िन्दगी को दांव पे।
कुछ तो जख्म होंगे ,
कुछ उसके भी घाव थे।
वो गया... 
वो अकेला नहीं गया....!!!! #SushantSinghRajput #Life #essenceoflife#nojotofamily Neha Goley Monu Kashyap Dr.sonam writer👩‍⚕️✍️ Alok sharma Surjit sabir✍️
saanjhaarya4447

Dolly Aarya

New Creator