Nojoto: Largest Storytelling Platform

रे मन तूं बहुतै भटकावै वेद पुराण कहत सच वानी तूं

रे मन तूं बहुतै भटकावै 
वेद पुराण कहत सच वानी
तूं काहू की कबहु न मानी
बहुत ही नाच नचावै 
रे मन तूं......
रार मचावत काहें न मानत
चंचल चित मोरा भरमावत 
प्रभू सो दूर करावै
रे मन तूं......
सौतन सी काहे बैर रखत हौ
सब दिन ही मनमानी करत हौ
व्यर्थ ही लोभ बढ़ावै
रे मन तूं......
सारी समस्या की जड़ है तूं
जीवन काहे करत रण है तूं
"सूर्य" रहस्य बतावै
रे मन तूं......

©R K Mishra " सूर्य "
  #रे#मन#तूं  poonam atrey Ayesha Aarya Singh Babita Kumari PRIYANK SHRIVASTAVA 'अरमान' Sethi Ji