Nojoto: Largest Storytelling Platform

मुहब्बत में यूं खुद को आजमाते हैं। तुम्हें हम आज भ

मुहब्बत में यूं खुद को आजमाते हैं।
तुम्हें हम आज भी अपना बताते हैं।

बहुत चोटें लगी दिल को मगर देखो,
तुम्हारे वास्ते हम मुस्कुराते हैं।

कहां बैठा है तू भगवान,,आजा ना,
यहां सब प्यार भी झूठा जताते हैं।

अकेला ही तो है हर आदमी फिर क्यूं,
अकेला सोचकर खुद को सताते हैं।

ये जो अपने बनें हैं आपके सारे,
ये अपने हैं नहीं केवल दिखाते हैं।

किसी इक बेवफा से क्यूं वफ़ा की थी,
यही सब सोच कर खुद को रुलाते हैं।

हमें नफरत हुई उनसे सुनो कैसी,
दिवारों से नहीं दिल से हटाते हैं।
gazal

©saritaom
  #lalishq #shayri #Nojoto #saritaom
saritaom5022

saritaom

New Creator

#lalishq #shayri Nojoto #saritaom

27 Views