Nojoto: Largest Storytelling Platform

आओ यहाँ पे बात रखें,आप और हम। ज़ज़्बात दिन औ' रात

आओ यहाँ पे बात रखें,आप और हम।
ज़ज़्बात दिन औ' रात रखें,आप और हम।

आपस में ज़रूरी है बहुत प्यार दोस्तो,
जिसका कि विरोधी दिखे संसार दोस्तो।
पर मन में नहीं मात रखें,आप और हम।
आओ यहाँ पे बात रखें,आप और हम।।

डाले न यार फूट कोई आ के तीसरा,
फोड़े न ग़ल्तियों का कहीं सिर पे ठीकरा।
इतना तो एहतियात रखें,आप और हम।
आओ यहाँ पे बात रखें,आप और हम।।

देता रहा जो साथ हमारा है हर घड़ी,
थामे रहा जो हाथ हमारा है हर घड़ी।
मन में न खुरापात रखें आप और हम,
आओ यहाँ पे बात रखें,आप और हम।।

©सतीश तिवारी 'सरस' 
  #एक_गीत