Nojoto: Largest Storytelling Platform

पल पल तेरी याद में हम, ख़ुद को बड़ा रुलाते हैं..! ब

पल पल तेरी याद में हम,
ख़ुद को बड़ा रुलाते हैं..!

बिन मौसम बारिश के जैसे,
दिल की दहलीज़ भिगाते हैं..!

टिकता नहीं हौंसला,
जुदा होने का तेरा फ़ैसला..!

ख़्वाबों की नगरी में सभी,
ख़्वाहिशों को आग लगाते हैं..!

चित्त की चिता की चाहत को,
एक आस लिए जगाते हैं..!

बीते सारे लम्हों की जैसे,
मोहब्बत में तस्वीर सजाते हैं..!

ढलते जीवन के सूरज को हम,
ख़ुद ही कुछ यूँ डुबाते हैं..!

©SHIVA KANT(Shayar)
  #agni #palpal