Nojoto: Largest Storytelling Platform

Holi is a popular and significant Hindu festival c

Holi is a popular and significant Hindu festival celebrated as the Festival of Colours, Love, and Spring. आज तो अपनी होली है, अपनों संग आँख मिचोली है।
ख़फ़ा ख़फ़ा थे अलग-थलग, बन गयी सबकी अब टोली है।।
भंग का रंग चढ़ा है सबपे, होरी-होरी सबके लब पे।
निकले लेकर जो चाँद सा मुखड़ा, लौटी बन भूतों सी टोली।।
कुछ जासूसी के क़िरदार हुए, कुछ यारी कर गद्दार हुए।
हाँथ दिखाए ग़ुलाल भरे, और पीछे रंगों की झोली है।।
कोई झूमे डूब के रंगों में, कोई बैठ के सारा जहाँ नचाता।
कुछ तो शायद बच हैं जाते, कुछ की तो पोल खोली है।।
पर्व नही है महज़ ये कोई, ये खुशियों की झोली है।
बोलो सब आपस मे मिलकर, होली है भई होली है।।

©HAQIM◆E◆ISHQ【sfr◆ak◆aaghhaaj】Gj
  #holi2024 #haqim_e_ishq#zindgi