संस्कृत से जन्मी, हिन्दी भाषा है महान्, हज़ारों वर्ष है पुरानी, है देवों का सम्मान। घर घर बोली जाने वाली,रूप है विशाल, साहित्य इसका पढ़ पढ़, होते है निहाल। सहज ही मिल जाती है ,ये वसीयत बन, आसानी से बोलते,बच्चा,बूढ़ा और जवान। क्या कहूँ महिमा इसकी,क्या करूँ गुणगान, ये मिला भारत माता को,भाषा का वरदान। मातृभाषा,सम्पर्क भाषा,राष्ट्रीय भाषा हमारी, इससे है गौरव भारत का,है अभिमान हमारी। प्रिय परिवारजनों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। एक दिन पहले से अपनी प्रिय भाषा का उत्सव मनाया जाए। महात्मा गाँधी ने इसे भारतीय जनमानस की भाषा कहा है। इस में कोई अतिशयोक्ति नहीं।अपनी भाषा से प्रेम का अर्थ है उस भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना। हिंदी आप को क्यों प्रिय है, तीन कारण लिखें। #हिंदीमेरीभाषा #challenge