Nojoto: Largest Storytelling Platform

आदर्श पत्रकार। सत्य का संधान करने जो निकलता। नित्य

आदर्श पत्रकार।
सत्य का संधान करने जो निकलता।
नित्य अपने मार्ग में मिथ्या कुचलता।
राष्ट्रहित में हर क़दम निर्भीक होकर!
न्याय की जो तर्कसंगत बात करता।

वर्जनाओं से न डर डर मुह छिपाता।
सर्जनाओं की क़लम रखता हमेशा।
लोकहित में जो बनाता क्रान्ति पथ!
घृष्ट से लड़ता उजागर भ्रष्ट करता। #पाठकपुराण की ओर से शुभसंध्या साथियो आज मेरे मन में बस एक ही विचार आया कि हमारे देश को #आदर्श_पत्रकार ही दुनिया में सम्मान दिलाते हैं। वही समाज में बदलाब लाते हैं। मैं ऐसे कर्मठ पत्रकारों के सम्मान में ये पंक्तियां सौंपता हूँ। आपके मन तक पहुँचे तो मेरा उत्साहवर्धन कीजियेगा न भी पहुँचे तो मेरा मन रखलिजियेगा। 😊🙏
:
ये सिपाही तो क़लम हाथों में लेकर।
चौकसी करता है जो प्रतिक्षण हमारी।
भूकम्प,आँधी,बाढ़,बारिश में भी बाहर!
जो युद्ध के मैदान में पल पल उतरता।

हर घटी घटना को लाकर हमको देता।