Nojoto: Largest Storytelling Platform

वक्त बदल गया है जमाना बदल गया है लेकिन नजरिया वही

वक्त बदल गया है जमाना बदल गया है 
लेकिन नजरिया वही है 
लड़के लड़कियों में फर्क वही है 
रास्ते बदल गए हैं मंजिल वही है 
युग बदल गया है मगर परिवर्तन नहीं है 
लड़कियों की आजादी के सपने नए हैं 
लेकिन पांव में पड़ी जंजीर वही है 
आज भी बाहर निकलने पर जहन में खौफ वही है 
हर युग में लड़की की दास्तान वही है 
लड़कियों के साथ होने वाला व्यवहार वही है 
उनके साथ होने वाला अनाचार, अत्याचार वही है 
चार दिवारियों के बीच में कैद लड़कियों की घुटन वही है     
जिंदगी के हर मोड़ पर नज़रें गड़ाए दरिंदे वही हैं 
कल भी लोगों के बीच द्रौपदी सुरक्षित नहीं थी 
आज भी दामिनी की दुर्दशा वही है 
हर पल रावण और दुशासन की नजरों से बचने की आस वही है 
फिर कैसे समझे कि वक्त बदल गया है 
लड़के लड़कियों में फर्क नहीं है सोच नई है 
क्योंकि आज भी लड़की का दर्द वही है 
दर्द में से सिसकती आवाज वही है

©Pooja Priya
  #Feminism #स्त्री #समाज #सोच #No_1trending #nojato #Women #poem #हिंदी  Siddharth Gupta  Poetry Stage Publication House  sharma ji   हिंदी कविता कविता कोश कविता कोश कविताएं