Nojoto: Largest Storytelling Platform

पर्दे के पीछे की दुनियां निराली रहस्यो से भरपूर दि

पर्दे के पीछे की दुनियां निराली
रहस्यो से भरपूर दिखता है माली
भरोसे का इतिहास खूनी रहा है
इधर भी है ताली उधर भी है ताली
पर्दे के पीछे.......
खंजर सगा बोलो किसका हुआ है
बड़ाई है मुख पर औ पीछे है गाली
चारो तरफ तेरे बहुत शोर गुल है 
मगर क्यों निहारती निगाहें सवाली
पर्दे के पीछे.......
भावों के घर का सफ़र कौन करता
मंथन करो तो निकलता है जाली
संकेत में बात करते हैं "सूर्य" आज
जीवन का हर कोना दिखता है खाली
पर्दे के पीछे.......

©R K Mishra " सूर्य "
  #पर्देकेपीछे  Ƈђɇҭnᴀ Ðuвєɏ Babita Kumari Rama Goswami Ayesha Aarya Singh Ashutosh Mishra