Nojoto: Largest Storytelling Platform

मानसिक विकृति ऐसी खो गया ईमान बच्चियों को समझ रहे

मानसिक विकृति ऐसी खो गया ईमान
बच्चियों को समझ रहे खिलौने सा सामान
हवस की लिप्सा चढ़ी ऐसी की बन गए हैवान
क्या यही है मेरा भारत देश महान

नारियों का सम्मान जहां करते थे भगवान
आज वहीं पैरों तले तुमने रौंदा है सम्मान
अपनी सभ्यता संस्कृति का करने लगे अपमान
क्या यही है मेरा भारत देश महान

उसी के कोख से जन्मे हो कर लेते इतना तुम ध्यान
बने हो उसी प्यार की मिट्टी से ले लेते बस इतना संज्ञान
तो कोई मासूम खोयी ना होती अपना आत्मसम्मान
क्या यही है मेरा भारत देश महान

पश्चिमी सभ्यता का इतना करने लगे गुणगान।
मर गया तेरे अन्दर का इंसान
कैसे निकालें तेरे अन्दर का विषपान
क्या यही है मेरा भारत महान #nojotopatna3
#reoectwoman
#respectgirls

 सवाल है क्या ऐसा था क्या मेरा भारत?
मानसिक विकृति ऐसी खो गया ईमान
बच्चियों को समझ रहे खिलौने सा सामान
हवस की लिप्सा चढ़ी ऐसी की बन गए हैवान
क्या यही है मेरा भारत देश महान

नारियों का सम्मान जहां करते थे भगवान
आज वहीं पैरों तले तुमने रौंदा है सम्मान
अपनी सभ्यता संस्कृति का करने लगे अपमान
क्या यही है मेरा भारत देश महान

उसी के कोख से जन्मे हो कर लेते इतना तुम ध्यान
बने हो उसी प्यार की मिट्टी से ले लेते बस इतना संज्ञान
तो कोई मासूम खोयी ना होती अपना आत्मसम्मान
क्या यही है मेरा भारत देश महान

पश्चिमी सभ्यता का इतना करने लगे गुणगान।
मर गया तेरे अन्दर का इंसान
कैसे निकालें तेरे अन्दर का विषपान
क्या यही है मेरा भारत महान #nojotopatna3
#reoectwoman
#respectgirls

 सवाल है क्या ऐसा था क्या मेरा भारत?
saketpathak4780

Saket Pathak

New Creator