Nojoto: Largest Storytelling Platform

White समय के साथ, हम सबको चलना चाहिए। लोग बदलते है

White समय के साथ, हम सबको चलना चाहिए।
लोग बदलते हैं, हमें भी बदलना चाहिए।।

जो गुजर गया, वो वक्त लौट कर न आएगा।
उसे याद कर, बेकार बैठ कर बस पछताएगा।।

बदल चुकी है, पहले सी अब न रही परिस्थिति।
जन-जन की, बदल चुकी है मानसिक स्थिति।।

समय के साथ नहीं चला तो पीछे रह जाएगा।
जिंदगी की लम्बी दौड़ में औरों से हार जाएगा।।

समय रूपी धन को खोकर, कोई न वापस पाया है।
समय की बहती धारा को भला कौन रोक पाया है।।

©Nilam Agarwalla
  #समयकेसाथ