Nojoto: Largest Storytelling Platform

White अहंकार अहंकार है जहां वहां  रह सकता यह सत्क

White अहंकार

अहंकार है जहां वहां 
रह सकता यह सत्कार नहीं
जिसको चाहो उसे बसा लो
मन है एक, दो चार नहीं

मन को उथल पुथल कर इसमे
कुछ भी नहीं तू पाएगा
अहंकार को मन में बसा कर
अपना सब कुछ गंवाएगा

अहंकार को मन में बसा कर 
रावण तू बन जाएगा
उस ईश्वर को मन में बसा ले 
मन पावन हो जाएगा

अहंकार के बस जाने से 
मन में दुर्गुण आ जाएगा
ईश्वर प्रेम को मन में बसा ले 
मन सद्गुण से भर जाएगा

अहंकार को जो अपनाएं 
जीवन में उसे अधिकार मिले
ईश्वरीय गुणों को जो अपनाता
उसे आदर और सत्कार मिले

अहंकार को छोड़ दे मानव 
मन में तू भगवान बसा
अहंकार के मिट जाने से 
होता है चमत्कार नया
        दिनेश उनियाल

©Dinesh Uniyal
  #अहंकार