Nojoto: Largest Storytelling Platform

पानी इतना साफ कि तल दिख जाये आज करो मेहनत तो कल द

पानी इतना साफ कि तल दिख जाये
आज करो मेहनत तो  कल दिख जाये

हरकतें  गवाह बन जाती है जाने अनजाने
भोलापन ओढ़ लो चाहे अकल दिख जाये।

खान पान भी देखो अगर किसी का यारा
समझने वालों को ऐसों की नसल दिख जाये।

चेहरा बदल लो चाहे कितनी बार कमलेश
भावों से तो सबकी नकल दिख जाये।

©Kamlesh Kandpal
  #Akl