Nojoto: Largest Storytelling Platform

यह हिंद है, हिंदी से हिंदी को, बचाए रखना हिंदी ह

यह हिंद है, हिंदी से 
हिंदी को, बचाए रखना 
हिंदी है, हिंद के माथे की बिंदी 
इसे सदा लगाए रखना।
संस्कृत की दुलारी, हिंदी 
देवनागरी में लिखी हमारी, हिंदी 
फूलों सी प्यारी हिंदी 
सबसे न्यारी मातृभाषा हमारी हिंदी।
केवल भाषा नहीं है, हिंदी 
हिंदुस्तान का आभूषण है, हिंदी 
सरल - सुबोध सी भाषा हिंदी 
अनेकता को एकता में पिरोने वाला धागा, हिंदी 
इसलिए अकेली सब पर भारी, हिंदी 
साहित्य का असीम सागर है, हिंदी 
गागर में भरी सागर, हिंदी 
हिंदुस्तान का ईमान है, हिंदी 
हिंदुस्तान की पहचान है, हिंदी
हिंदुस्तान में बस्ती जान है, हिंदी 
फिर बोलना क्यों अंग्रेजी
जब मातृभाषा हमारी, हिंदी 
इसलिए अंग्रेजी से रखो जंग जारी 
क्योंकि हिंदी है, सम्मान की अधिकारी।।

©Amit Kumar singathiya #hindidiwas2022 #hindi_poem #hindi_nojoto #hindi_kavita #hindi_panktiyaan #hindi_diwas
यह हिंद है, हिंदी से 
हिंदी को, बचाए रखना 
हिंदी है, हिंद के माथे की बिंदी 
इसे सदा लगाए रखना।
संस्कृत की दुलारी, हिंदी 
देवनागरी में लिखी हमारी, हिंदी 
फूलों सी प्यारी हिंदी 
सबसे न्यारी मातृभाषा हमारी हिंदी।
केवल भाषा नहीं है, हिंदी 
हिंदुस्तान का आभूषण है, हिंदी 
सरल - सुबोध सी भाषा हिंदी 
अनेकता को एकता में पिरोने वाला धागा, हिंदी 
इसलिए अकेली सब पर भारी, हिंदी 
साहित्य का असीम सागर है, हिंदी 
गागर में भरी सागर, हिंदी 
हिंदुस्तान का ईमान है, हिंदी 
हिंदुस्तान की पहचान है, हिंदी
हिंदुस्तान में बस्ती जान है, हिंदी 
फिर बोलना क्यों अंग्रेजी
जब मातृभाषा हमारी, हिंदी 
इसलिए अंग्रेजी से रखो जंग जारी 
क्योंकि हिंदी है, सम्मान की अधिकारी।।

©Amit Kumar singathiya #hindidiwas2022 #hindi_poem #hindi_nojoto #hindi_kavita #hindi_panktiyaan #hindi_diwas