Nojoto: Largest Storytelling Platform

।।श्री हरिः।। 51 - आज का दिन अत्यन्त दुस्सह, बड़ा

।।श्री हरिः।।
51 - आज का दिन

अत्यन्त दुस्सह, बड़ा क्लेशदायी है आज का दिन। सबसे बुरी बात यह है कि यह प्रत्येक महीने आया ही रहता है। ये ऋषि-मुनि पता नहीं क्यों यह बात नहीं मान लेते कि सब बालकों का जन्म-नक्षत्र एक ही दिन मना लिया जाया करे। अनेक बालकों के जन्म-नक्षत्र एक साथ पड़ते हैं, तब कन्हाई का ही जन्म-नक्षत्र अकेला क्यों पड़ता है? इसका जन्म-नक्षत्र क्यों दूसरों के साथ नहीं पड़ जाया करता?

जब जन्म-नक्षत्र पड़ेगा, जिसका भी पड़ेगा, उसे उस दिन पूजा में लगना पड़ेगा। पूजा करना तो अच्छा है; किन्तु उस दिन, वन में गौ-चारण के लिए जाने को नहीं मिलता। यह जन्म-नक्षत्र भी प्रत्येक महीने आया ही रहता है।

कन्हाई का जन्म-समय प्रातःकाल है, यही कुशल है। मध्याह्न में या तृतीय प्रहर जन्म-समय हो तो दिन भर गौ-चारण के लिए वन में आने को न मिले। अच्छे हैं वे जिनका जन्म रात्रि में हुआ। बाबा कहते हैं कि 'कन्हाई का जन्म कब हुआ, किसी को पता ही नहीं। पता लगा रात्रि के पिछले प्रहर में, अतः इसका जन्म-समय पिछला प्रहर मान लेते हैं।' इसकी वर्षगांठ का उत्सव भी तो सवेरे-सवेरे होता है।
anilsiwach0057

Anil Siwach

New Creator

।।श्री हरिः।। 51 - आज का दिन अत्यन्त दुस्सह, बड़ा क्लेशदायी है आज का दिन। सबसे बुरी बात यह है कि यह प्रत्येक महीने आया ही रहता है। ये ऋषि-मुनि पता नहीं क्यों यह बात नहीं मान लेते कि सब बालकों का जन्म-नक्षत्र एक ही दिन मना लिया जाया करे। अनेक बालकों के जन्म-नक्षत्र एक साथ पड़ते हैं, तब कन्हाई का ही जन्म-नक्षत्र अकेला क्यों पड़ता है? इसका जन्म-नक्षत्र क्यों दूसरों के साथ नहीं पड़ जाया करता? जब जन्म-नक्षत्र पड़ेगा, जिसका भी पड़ेगा, उसे उस दिन पूजा में लगना पड़ेगा। पूजा करना तो अच्छा है; किन्तु उस दिन, वन में गौ-चारण के लिए जाने को नहीं मिलता। यह जन्म-नक्षत्र भी प्रत्येक महीने आया ही रहता है। कन्हाई का जन्म-समय प्रातःकाल है, यही कुशल है। मध्याह्न में या तृतीय प्रहर जन्म-समय हो तो दिन भर गौ-चारण के लिए वन में आने को न मिले। अच्छे हैं वे जिनका जन्म रात्रि में हुआ। बाबा कहते हैं कि 'कन्हाई का जन्म कब हुआ, किसी को पता ही नहीं। पता लगा रात्रि के पिछले प्रहर में, अतः इसका जन्म-समय पिछला प्रहर मान लेते हैं।' इसकी वर्षगांठ का उत्सव भी तो सवेरे-सवेरे होता है।

Views