Nojoto: Largest Storytelling Platform

वो था लड़का मगर उसे घर छोड़ना पड़ा बचपन के








वो था लड़का मगर उसे घर छोड़ना पड़ा 
बचपन के दोस्तों से उसे मुंह मोड़ना पड़ा 
जिम्मेदारियों ने उसे इस तरह झिंझोड़ा है 
शहर की लालच से उसे नेह जोड़ना पड़ा

लोग कहते हैं वो अब शहर में कमाता है
पर न जाने वो कितनी ठोकरें खाता है
पाई पाई बचाकर अपने घर भिजवाता है
इसलिए अपना खाना खुद ही बनाता है 

लोग कहते हैं हमें हम कितना मगरूर रहते हैं
हम लड़के है जनाब हम कितना मजबूर रहते हैं 
नही कहते हम अपनी परेशानी अपने दोस्तों की सिवा 
इसलिए न चाहते हुए भी अपने घर से दूर रहते हैं

©Krishna
  Krishna Ki ✍️ Se
#Hindi #English #Nojoto #nojotohindi #nojotoenglish

Krishna Ki ✍️ Se #Hindi #English Nojoto #nojotohindi #nojotoenglish

3,284 Views