Nojoto: Largest Storytelling Platform

White पुरूष यानि...? पुरूष यानि पत्थर में अंकुरित

White पुरूष यानि...? 
पुरूष यानि पत्थर में अंकुरित कोंपल 
पुरूष मतलब लोहे के सीने के पीछे 
धक धक करता कोमल ह्रदय 
पुरूष माने 
कोयल की कुहुक ढूँढता वृक्ष 
पुरूष कहता है 
आज मूड ठीक नहीं है 
आज दिमाग ठिकाने नहीं है 
पर शायद ही कहेगा कि 
आज मन उदास है 
स्त्री पुरूष के कंधे पर सिर रखकर 
रो लेती है 
जब कि पुरूष 
पुरूष तो यह भी नहीं कर पाता 
धंधे में लाखों का घाटा सह जाता है 
पर रिश्तों में दगा तो पुरूष भी नहीं सह पाता 
समर्पण स्त्री का स्वभाव हैं 
और पुरुषों की दिली तमन्ना 
स्त्री के आँसू तो अंधेरे में भी दिखते हैं 
पुरूष के आँसू तो उसके तकिये को भी नहीं दिखते 
कहते हैं स्त्री को चाहते रहो 
तो उसे खुद व खुद समझ जाओगे 
मैं कहता हूं पुरूष को बस समझो 
अपने आप चाहने लगोगी उसे 
और वो तुम्हें

©Andy Mann
  #पुरूष_कुंदन__है__ Neel vineetapanchal Shayra Rakesh Srivastava @hardik Mahajan  Niaz (Harf) Neelam Modanwal sana naaz Ak.writer_2.0 Ravi Ranjan Kumar Kausik  Sethi Ji Kshitija Ritu Tyagi Ashutosh Mishra Pushkar  Jack Sparrow Jashvant My Loquacious World Sanjana AD Grk  Bhanu Priya Rameshkumar Mehra Mehra पथिक.. Sonia Anand Ranjit Kumar  KhaultiSyahi KK क्षत्राणी Dr.Mahira khan Geet Sangeet MRS SHARMA