Nojoto: Largest Storytelling Platform

मौसम बदलते जा रहे, ये कैसे कहर हैं, तालाब सिम

 मौसम  बदलते जा रहे,  ये  कैसे  कहर हैं,
तालाब सिमटे ख़ुद में नदियाॅं जैसे नहर हैं।

इंसां का प्रकृति दोहन ही कुछ इस कदर है,
तूफ़ान के आगोश में रोते रहें जैसे शजर हैं।

भूमि की कोख काट, तत्त्व भी पाना दूभर है,
जिसने पाला अमृत उसकी गोद में  ज़हर है।

पहाड़ों पर जमी  बर्फ की,  टूटती  कमर  है,
जंगल की आग से जलते हज़ारों जानवर हैं।

फसलें गल जाती हैं, बेमौसम  बरसे बदर हैं,
क्रोध बरपाया माॅं ने क्यों सवाल हर अधर है।

ओजोन क्षरण, अम्ल वर्षा में  प्रेम किधर है?
किया छलनी सीना और पूछे  प्रेम किधर है।

वक्त और प्रकृति का न्याय एक ही जैसा है,
जो बोया वही काटो सिद्धांत सदा अमर है।

'भाग्य' सब भूलते क्यों हैं प्रकृति एक माॅं है,
हमने सताया उसे, हम भोगें अपना कहर हैं। #kkबैरागीश्री

☘️☘️☘️🏞️🏞️*1*🏕️🏕️☘️☘️☘️