Nojoto: Largest Storytelling Platform

इन्द्रधनुष क्या करता बातें, सवाल मन में कई हैं आते

इन्द्रधनुष क्या करता बातें,
सवाल मन में कई हैं आतें|
क्या बोले ये रंग बैंगनी,
क्या दर्शाता रंग गहरा नीला,
क्या समझाए रंग हल्का नीला,
क्या कहता रंग हरा ये,
पीला रंग भी कुछ कहता है,
संतरी में भी होगा कुछ कमाल,
मन खिल जाए उमंग जगाए,
देखूँ जब इसमें रंग लाल,
चलो तुम्हें बतलाऊं आज मैं,
क्या हैं इन्द्रधनुष का राज?
रंग बैंगनी दर्शाए राजसी वैभव,
रंग गहरा नीला सुकूनभरा है,
हल्का नीला दर्शाता पवित्रता,
रंग हरा हरियाली का सूचक,
पीला रंग प्रतीक है खुशहाली का,
रंग संतरी वीरता का सूचक,
प्रेम, समृद्धि दर्शाए रंग लाल|

मीना सिंह “मीन”

©Meena Singh Meen #इन्द्रधनुष #childrenspecial #meenwrites  Anshu writer  King of Darkness Storyteller Udass Afzal khan ❣️Dard ki jaan Neelam Mittal Jajbaat-e-Khwahish(जज्बात)
इन्द्रधनुष क्या करता बातें,
सवाल मन में कई हैं आतें|
क्या बोले ये रंग बैंगनी,
क्या दर्शाता रंग गहरा नीला,
क्या समझाए रंग हल्का नीला,
क्या कहता रंग हरा ये,
पीला रंग भी कुछ कहता है,
संतरी में भी होगा कुछ कमाल,
मन खिल जाए उमंग जगाए,
देखूँ जब इसमें रंग लाल,
चलो तुम्हें बतलाऊं आज मैं,
क्या हैं इन्द्रधनुष का राज?
रंग बैंगनी दर्शाए राजसी वैभव,
रंग गहरा नीला सुकूनभरा है,
हल्का नीला दर्शाता पवित्रता,
रंग हरा हरियाली का सूचक,
पीला रंग प्रतीक है खुशहाली का,
रंग संतरी वीरता का सूचक,
प्रेम, समृद्धि दर्शाए रंग लाल|

मीना सिंह “मीन”

©Meena Singh Meen #इन्द्रधनुष #childrenspecial #meenwrites  Anshu writer  King of Darkness Storyteller Udass Afzal khan ❣️Dard ki jaan Neelam Mittal Jajbaat-e-Khwahish(जज्बात)