Nojoto: Largest Storytelling Platform

ढलने देना नहीं आत्मविश्वास को, यदि मंजिल को पाना ह

ढलने देना नहीं आत्मविश्वास को,
यदि मंजिल को पाना है..!

सूरज सा अपनाना है तेज़,
और चलते जाना है..!

परीक्षा लेती है ज़िन्दगी,
किसको कितना आज़माना है..!

दृढ़ विश्वास के आगे तो,
नतमस्तक ज़माना है..!

दौलत शौहरत की चाह रखना परन्तु,
कर्मों को भी कमाना है..!

छोड़ जाने के बाद दुनिया ये,
ऊपर वाले को भी मुँह दिखाना है..!

अपने नाम के प्रकाश से रौशन,
दुनिया को कुछ यूँ कर जाना है..!

हर एक चेहरे पे मुस्कान हो इतनी,
सुख औरों के जीवन में भर जाना है..!

हार के आगे जीत है प्रमुख ये जग में गीत है,
हौंसलों को पँख लगा मन में गुनगुनाना है..!

कोई याद करे न बेशक पर यूँ,
इंसानियत का एक नाम कहलाना है..!

अपने कोमल हृदय को सिर उठा कर,
सर्वदा गर्व से सहलाना है..!

©SHIVA KANT(Shayar) #SunSet #aatmvishwas