Nojoto: Largest Storytelling Platform

हम लड़के हैं जनाब.... बेटा होने का फर्ज बखूबी निभ

हम लड़के हैं जनाब....

बेटा होने का फर्ज बखूबी निभाते हैं,
जितना खुश हों उससे ज्यादा दिखाते हैं,
जिम्मेदारियों के बोझ से लदे हैं फिर भी,
हम लड़के हैं जनाब,
कोई हाल पूछे तो अच्छा ही बताते हैं।

पापा की डांट से चुप हो जाते हैं,
मम्मी को अपना मसीहा बनाते हैं,
पक जाते हैं कान सुन सुन कर ताने फिर भी,
हम लड़के हैं जनाब,
वक्त बुरा समझ कर आस लगाते हैं।

बाहर का काम बड़े मज़े से निपटाते हैं,
खुद को भूल पहले बाइक को नहलाते हैं,
धनिया और पुदीने में अंतर पता नहीं फिर भी,
हम लड़के हैं जनाब,
मां के डर से दोनो उठा लाते हैं।

दोस्तों को देखकर जीना सीख जाते हैं,
बड़े अरमानों से बालों को सजाते हैं,
सपनों के रास्तों में कांटे बहुत हैं फिर भी,
हम लड़के हैं जनाब,
खुद को सब्र देकर थोड़ा मुस्कुराते हैं।

अनजान रास्तों पर शक की नजरों से देखे जाते हैं,
कितना कमा लेते हो, ये सब पूछ जाते हैं,
मार्कशीट से नापा जाता है भविष्य हमारा फिर भी,
हम लड़के है जनाब,
किस्मत को दोष देकर आगे बढ़ जाते हैं।

©Sahil Kakkar
  Hum Ladke Hain Janaab..... 
#sahil_ki_kalam_se
sahilkakkar3851

Sahil Kakkar

New Creator

Hum Ladke Hain Janaab..... #sahil_ki_kalam_se #कविता

67 Views