Nojoto: Largest Storytelling Platform

रात ने उठकर बोला  रात ने उठकर बोला  बहुत दिनों स

रात ने उठकर बोला 


रात ने उठकर बोला 
बहुत दिनों से बात नहीं की,   
चलो कुछ देर साथ बैठे I          

कितनी रातें सोकर गुजारी
चलो जागकर एक रात बैठे ।   

हाल बतला दो  तुम भी अपना, 
चलो पंछीयों सा डाल बैठे। 

थोड़ा उड़ाये तमन्नाओं को, 
फिर उम्मीदों को ले साथ बैठे 

बहुत समय गुजारा उथल पुथल में 
छांट कर लम्हे सुकून के साथ बैठे ।      

मैं सुनाऊ कुछ मधुर सी तान, 
ख्यालों से भी निकाल मलाल बैठे। 

उम्र सारी थम जाए एक बार में , 
चल तनहा ऐसे तनहाई कर पूरी रात बैठे।


तनहा शायर हूँ- यश




.

©Tanha Shayar hu Yash
  #alone #tanhashayarhu #tanhashayri #tanhapoem #tanhapoetry