Nojoto: Largest Storytelling Platform

जो रख छोड़े थे सिरहाने ,वो दिल के सब ज़ज़्बात कहाँ ह

 जो रख छोड़े थे सिरहाने ,वो दिल के सब ज़ज़्बात कहाँ हैं,
कल रात जो तूने भरमाये थे , ए रात ! हमारे ख़्वाब कहाँ हैं,
आँखों  में  मेरी  नींदों  ने , जब डाल दिया था पहरा सा,
तब  चुपके  से  आके  तूने , एक दर्द दिया था गहरा सा,
मैं तब से उनको ढूंढ रही हूँ , मेरे वो हालात कहाँ हैं,
कल रात जो तूने भरमाये थे ,ए रात ! हमारे ख़्वाब कहाँ हैं,

वो  जीने   का  संसाधन  थे ,  वो मेरे घर का आँगन थे,
उनसे  ही मेरी दुनिया थी ,वो चाँद सा कोमल कँगन थे,
जो छुपे हुए तुझमें जाके , वो मेरे अहसासात कहाँ हैं,
कल रात जो तूने भरमाये थे, ए रात वो मेरे ख़्वाब कहाँ हैं ।।

-पूनम आत्रेय

©poonam atrey
  #मेरेख्वाब  Rajesh Arora Vishalkumar "Vishal" Anil Ray Hardik Mahajan पथिक  Anshu writer अदनासा- Urvashi Kapoor Mili Saha Ambika Mallik  पथिक Mahi Payal Das Reema Mittal  Badal Singh Kalamgar  Raj Guru Saloni Khanna ghanysham Kumar Lalit Saxena वंदना ....  Rakesh Srivastava सचिन सारस्वत "ARSH"ارشد Bhavana kmishra Balwinder Pal  Balwinder Pal @gyanendra pandey R K Mishra " सूर्य " भारत सोनी _इलेक्ट्रिशियन Poonam Suyal  Pooja Udeshi Lalit Saxena Anuja sharma Sethi Ji Praveen Jain "पल्लव"  Anil Ray रविन्द्र 'गुल' ek shayar SANTOSH KUMAR PANIKA "ARSH"ارشد Sunita Pathania