Nojoto: Largest Storytelling Platform

जिनकी मैं करता भक्ति वो इंसान पिता हैं। मेरे पूजनी

जिनकी मैं करता भक्ति वो इंसान पिता हैं।
मेरे पूजनीय परमब्रह्म भगवान पिता हैं।।
मेरे लिए कुदरत के वरदान पिता हैं। 
मेरी शक्ति संबल और जान पिता हैं।।
मेरे अमुल्य जीवन के पहचान पिता हैं। 
सबसे सम्मानित श्रीमान पिता हैं।।
बरगद की ठंडी छाँव पिता हैं। 
मेरे जीवन दरिया के नाव पिता हैं।।
मेरे प्राण और सम्मान उन्हीं से। 
मेरी आन, मान और शान पिता हैं।।
मेरे लिए करते श्रमसंधान पिता हैं। 
मेरी हर मुश्किल के समाधान पिता हैं।।
मेरी उदासी में भी मुसकान पिता हैं। 
मेरे व्याकुल मन के गान पिता हैं।।
मेरे लिए आत्मा रुपी प्राण पिता हैं। 
मेरी भक्ति मेरे भगवान पिता हैं।।

©P Prashun Mishra #MerePita #FathersDay 

#myfather
जिनकी मैं करता भक्ति वो इंसान पिता हैं।
मेरे पूजनीय परमब्रह्म भगवान पिता हैं।।
मेरे लिए कुदरत के वरदान पिता हैं। 
मेरी शक्ति संबल और जान पिता हैं।।
मेरे अमुल्य जीवन के पहचान पिता हैं। 
सबसे सम्मानित श्रीमान पिता हैं।।
बरगद की ठंडी छाँव पिता हैं। 
मेरे जीवन दरिया के नाव पिता हैं।।
मेरे प्राण और सम्मान उन्हीं से। 
मेरी आन, मान और शान पिता हैं।।
मेरे लिए करते श्रमसंधान पिता हैं। 
मेरी हर मुश्किल के समाधान पिता हैं।।
मेरी उदासी में भी मुसकान पिता हैं। 
मेरे व्याकुल मन के गान पिता हैं।।
मेरे लिए आत्मा रुपी प्राण पिता हैं। 
मेरी भक्ति मेरे भगवान पिता हैं।।

©P Prashun Mishra #MerePita #FathersDay 

#myfather