जिसके लफ्ज़ ब्रह्मवाक्य के समान है जिसके पीछे चलता पूरा हिन्दुस्तान है सत्य के ही मार्ग से जो कभी डिगा नही प्रेम से विजय का पथ जिसका संधान है भारत की है आत्मा, गूंगों की आवाज है हिंदुओं की गीता, इस्लाम का कुरान है विवेका की मानवता, ईश्वर का सुधार है तिलक की आग और गोखले की उड़ान है