Nojoto: Largest Storytelling Platform

" बसंत गीत " पतझड़ को संग लाए रे। पिया मोह

        " बसंत गीत "
पतझड़ को संग लाए रे।
पिया मोहे बसंत ना भाए रे।

वो किंशुक भी बिना आश के,
फूले हैं वे तरु पलाश के,
फिर आ गए वो दिन विनाश के।
सब पत्ते दहकए रे।  पिया मोहे........

सर सर पवन चली झकझोर,
सूने वन उपवन चहुं ओर,
वन में मोर मचाए शोर,
दिल मेरो घबराए  रे। पिया मोहे.........

महुआ पके आम मौराए,
कोयल मीठे गीत सुनाए,
चंपा की खुशबू महकाए,
तेरी याद सताए रे। पिया मोहे..........

खेतों में जब सरसों फूले,
मनवा मेरो सुध बुध भूले,
गौरैया जोड़ी से झूले
दिल में आग लगाए रे। पिया मोहे.........

©Kalpana Tomar
  #बसंत_पतझड़ 
#nojohindi 
#nojolove 
#nonjota_qoutes 
#nojolife