Nojoto: Largest Storytelling Platform

वो है सारे जगत में निराला पी गए हंसके जो विष का प्

वो है सारे जगत में निराला
पी गए हंसके जो विष का प्याला
बाए अंग जिनके गौरा विराजें
गोद में दो ललन जिनके छाजें 
औ गले में सुशोभित है व्याला 
पी गए हंसके......
देवों के देव जग के नियंता
माथे चंदा जटा बीच गंगा
अक्ष से जिनके रुद्राक्ष माला
पी गए हंसके......
नंदी बाबा की अदभुत सवारी
करते गुणगान हैं नर औ नारी
ये तो कहलाते हैं भोला भाला
पी गए हंसके......

©R K Mishra " सूर्य "
  #ओम_नमः_शिवाय  Sethi Ji Ashutosh Mishra Bhavana kmishra Rama Goswami Puja Udeshi