Nojoto: Largest Storytelling Platform

सबसे सुन्दर सबसे प्यारा देश है मेरा भारत मेरा भारत

सभ्यता का जन्मदाता शांति का सन्देश है मेरा भारत

शान में लहराता है तिरंगा जिसमें बहती अविरल गंगा
माथे पर सोहे मुकुट हिमालय ऐसा देश है मेरा भारत

केसर जिसका श्रृंगार करें और सागर नित पाँव पखारे
आँचल में जिसके हरियाली रहती ऐसा देश है मेरा भारत

यहाँ पूजे जाते चाँद और सूरज, नदियाँ, धरती, गौ माता
त्योहारों के रंग रंगा हो जीवन ऐसा देश है मेरा भारत

कई धर्म यहाँ पलते बढ़ते एक - दूजे संग मिलकर रहते
अलग है बोली भाषा पर एक देश है श्रेष्ठ देश है मेरा भारत #मेरा_भारत

gautamanand4109

Gautam_Anand

Bronze Star
New Creator