Nojoto: Largest Storytelling Platform

पंजाबी गायकी के सम्राट - //गुरदास मान// कहते हैं,

पंजाबी गायकी के सम्राट - //गुरदास मान//

कहते हैं, हुनर और हौसला, गर हों साथ  हमारे, तो मुश्किलों की क्या है बिसात,
रास्ते तो यूंँ बन जाएंगे बस थोड़ी कोशिश थोड़ी हिम्मत और दिखा दो करामात।

दिल में जोश-ओ-जुनून हो कुछ  पाने का, तो हर इंसान आसमान छू सकता है,
खुली आंँखों से  भी जो सपने  बुनता है दिन रात, वो गुरदास मान बन जाता है।


सुरों की माला में वो इंसानियत  भी पिरो का चलते हैं,
"गुरदास मान" जैसी शख्सियत दिलों में राज करते हैं।

दिल से निकलती एक आवाज़, जो दिल को छू जाती है,
"गुरदास मान" के सूरों में तो स्वयं सरस्वती विराजती है।

©Mili Saha
  गुरदास मान 

शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके पाँव "गुरदास मान" के गानों पर ना थिरके हों। एक ऐसा गायक, जिन्हें पंजाबी गायकी का बाबा भी कहा जाता है। जी हांँ, वो है "गुरदास मान", जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी जुबान से जो भी गाना निकल जाए तो ऐसा हो ही नहीं सकता किसी के दिल को ना छूए।

"गुरदास मान" ऐसी शख्सियत जिसने पंजाबी लोक संस्कृति को सदैव आगे बढ़ाने की कोशिश की है। पंजाब के लीजेंड गायक के रूप में मशहूर "गुरदास मान" का जन्म ( 4 जनवरी 1957 ) को मुक्तसर जिले में स्थित गिद्दड़बाहा जिले के एक सिख जट्ट परिवार में स्वर्गीय एस गुरदेव मान और स्वर्गीय बीवी तेज मान के घर हुआ था।

सर्वप्रथम "गुरदास मान" शौकिया तौर पर गाया करते थे उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वो एक दिन एक मशहूर गायक के रूप में प्रसिद्ध होंगे। "गुरदास मान" अपनी बातों से और गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे और आज भी करते हैं। इन्होंने अपने गाने "दिल दा मामला" के साथ संगीत की दुनिया में प्रवेश कर एक धमाकेदार प्रदर्शन किया। और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक अभिनेता के रूप में गुरदास मान ने पंजाबी फिल्मों में तो जलवा बिखेरा ही है साथ ही साथ हिंदी और तमिल फिल्मों में भी अपनी जादूगरी दिखाई है। वे एक महान पंजाबी गायक हैं जिन्हें पंजाब का मूल भी कहा जाता है। अपने सर्वश्रेष्ठ वालों से "गुरदास मान" ने सदैव ही सम्मान पाया है।
milisaha6931

Mili Saha

Silver Star
Growing Creator

गुरदास मान शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके पाँव "गुरदास मान" के गानों पर ना थिरके हों। एक ऐसा गायक, जिन्हें पंजाबी गायकी का बाबा भी कहा जाता है। जी हांँ, वो है "गुरदास मान", जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी जुबान से जो भी गाना निकल जाए तो ऐसा हो ही नहीं सकता किसी के दिल को ना छूए। "गुरदास मान" ऐसी शख्सियत जिसने पंजाबी लोक संस्कृति को सदैव आगे बढ़ाने की कोशिश की है। पंजाब के लीजेंड गायक के रूप में मशहूर "गुरदास मान" का जन्म ( 4 जनवरी 1957 ) को मुक्तसर जिले में स्थित गिद्दड़बाहा जिले के एक सिख जट्ट परिवार में स्वर्गीय एस गुरदेव मान और स्वर्गीय बीवी तेज मान के घर हुआ था। सर्वप्रथम "गुरदास मान" शौकिया तौर पर गाया करते थे उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वो एक दिन एक मशहूर गायक के रूप में प्रसिद्ध होंगे। "गुरदास मान" अपनी बातों से और गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे और आज भी करते हैं। इन्होंने अपने गाने "दिल दा मामला" के साथ संगीत की दुनिया में प्रवेश कर एक धमाकेदार प्रदर्शन किया। और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक अभिनेता के रूप में गुरदास मान ने पंजाबी फिल्मों में तो जलवा बिखेरा ही है साथ ही साथ हिंदी और तमिल फिल्मों में भी अपनी जादूगरी दिखाई है। वे एक महान पंजाबी गायक हैं जिन्हें पंजाब का मूल भी कहा जाता है। अपने सर्वश्रेष्ठ वालों से "गुरदास मान" ने सदैव ही सम्मान पाया है। #Trending #poem #ज़िन्दगी #nojotohindi #sahamili

2,023 Views