Nojoto: Largest Storytelling Platform
hariomshrivastav7489
  • 571Stories
  • 35Followers
  • 5.6KLove
    1.4LacViews

Hariom Shrivastava

M.A., LL.B. Rtd. Commercial Tax Officer, Bhopal, M.P.

  • Popular
  • Latest
  • Video
0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

White श्राद्धपक्ष की पौराणिक मान्यता पर आधारित
 - कुछ दोहे -
1-
देव तुल्य होते पितर, कहते वेद पुराण।
जिनके तर्पण मात्र से, होता है कल्याण।।
2-
श्राद्ध पक्ष में ही पितर, आते हैं भू-लोक।
जिनके तर्पण से मिटें, सकल व्याधियाँ शोक।।
3-
पितरों को जो श्राद्ध में, देते हैं जल-अन्न।
होते हैं उनके पितर, उनसे बहुत प्रसन्न।।
4-
शास्त्रों की यह मान्यता, मन में रखें न भ्रांति।
पिंडदान से प्राप्त हो, अमन-चैन सुख-शांति।।
5-
यश वैभव धन वृद्धि हो, उत्तम हो संतान।
यह महत्व भी श्राद्ध का, जिसका लें संज्ञान।।
6-
तर्पण कर गीता पढ़ें, जो सप्तम अध्याय।
होते पितर प्रसन्न तब, ग्रंथों की यह राय।। 
- हरिओम श्रीवास्तव -

©Hariom Shrivastava #good_night  हिंदी कविता

#good_night हिंदी कविता

0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

White गणेशचतुर्थी की शुभकामनाओं सहित
- कुण्डलिया छंद -

देवा-देवा बुद्धिप्रिय, लम्बोदर अवनीश।
मूषकवाहन भुवनपति, क्षेमंकरी कवीश।।
क्षेमंकरी कवीश, गजवदन बुद्धिविधाता।
शिवनंदन हेरम्ब, गजानन मोदकदाता।।
हरते उसके विघ्न, करे जो सच्ची सेवा।
गौरीसुत विघ्नेश, देवव्रत देवा-देवा।।
-हरिओमश्रीवास्तव-
भोपाल,म.प्र.

©Hariom Shrivastava #Ganesh_chaturthi  कविताएं

#Ganesh_chaturthi कविताएं

0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

'शिक्षक दिवस' पर सभी शिक्षकों को नमन् एवं
-कुण्डलिया छंद-

मानव शिक्षा के  बिना, रहता ढोल गँवार।
शिक्षक उसकी जिंदगी, देते पूर्ण सँवार।।
देते पूर्ण सँवार, और सन्मार्ग बताते।
देकर जीवन मंत्र, वही जीना सिखलाते।।
शिक्षा से ही शक्ति, प्राप्त करते नर-दानव।
शिक्षा से ही व्यक्ति, श्रेष्ठ बन पाता मानव।।

-हरिओम श्रीवास्तव-

©Hariom Shrivastava #Teachersday  हिंदी कविता  कविताएं

#Teachersday हिंदी कविता कविताएं

0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava



'शिक्षक दिवस' पर सभी शिक्षकों को नमन् एवं
 - कुण्डलिया छंद -

मानव शिक्षा के बिना, रहता ढोल गँवार।
शिक्षक उसकी जिंदगी, देते पूर्ण सँवार।।
देते पूर्ण सँवार, और सन्मार्ग बताते।
देकर जीवन मंत्र, वही जीना सिखलाते।।
शिक्षा से ही शक्ति, प्राप्त करते नर-दानव।
शिक्षा से ही व्यक्ति, श्रेष्ठ बन पाता मानव।।।

-हरिओम श्रीवास्तव-

©Hariom Shrivastava
  #Teachersday  कविताएं कविता कोश

#Teachersday कविताएं कविता कोश

0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

White  - कुण्डलिया छंद -

समझौता होने लगा, हर रिश्ते में आज।
समझौतों पर ही टिका, सारा मनुज समाज।।
सारा मनुज समाज, स्वार्थवश प्रीति जताता।
सटते से ही स्वार्थ, अँगूठा है दिखलाता।।
केवट जैसा आज, लिए हैं सभी कठौता।
करें परस्पर पार, लगाने का समझौता।।

- हरिओम श्रीवास्तव -

©Hariom Shrivastava #love_shayari  कविताएं  कविताएं

#love_shayari कविताएं कविताएं

0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

White -कुण्डलिया -

रचना शेयर कीजिए, अगर चाहिए मुक्ति।
जाँचों में उतरी खरी, इकलौती यह युक्ति।।
इकलौती यह युक्ति, मुक्ति का मार्ग बताती।
जो पढ़ते चुपचाप, जिंदगी उन्हें सताती।।
जन्म-मरण से जीव, चाहते हैं जो बचना।
तो शेयर तत्काल, करें वह मेरी रचना।।

-हरिओम श्रीवास्तव-

©Hariom Shrivastava #sad_quotes  कविताएं

#sad_quotes कविताएं

0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

White   -कुण्डलिया-

करते जो हर पोस्ट पर, लाइक और कमेंट।
उन्हें स्वर्ग मिलता सदा, पूरे सौ परसेंट।।
पूरे सौ परसेंट, बात यह सबने मानी।
यही बताते शोध, और मुखपोथी ज्ञानी।।
उनकी प्रभु श्रीराम, विघ्न बाधाएँ हरते।
जो लाइक के साथ, कमेंट हमेशा करते।।

-हरिओम श्रीवास्तव-

©Hariom Shrivastava #Lion   कविता कोश

#Lion कविता कोश

0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

White  - कुण्डलिया -
नारी की फिर से यहाँ, लुटी जा रही लाज।
हे केशव आ जाइए, एक बार फिर आज।।
एक बार फिर आज, मौन हैं सत्ताधारी।
कौन बचाए लाज, आप बिन कृष्ण मुरारी।।
हुए आज बेखौफ, देश में अत्याचारी।
हे गिरधर गोपाल, पुनः संकट में नारी।।
- हरिओम श्रीवास्तव -

©Hariom Shrivastava #Krishna  कविताएं कविता कोश  कविताएं

#Krishna कविताएं कविता कोश कविताएं

0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

White - दोहा -

सुकृति सुमति शालीनता, सद्भावना सुकाज।
सदाचार सौहार्द से, सम्भव सुखद समाज।।

-हरिओम श्रीवास्तव-

©Hariom Shrivastava #Yoga
0377c8e671acbfc9d9099fb3fe1de7a1

Hariom Shrivastava

White - दुमदार दोहा -

चक दे ‘चक दे इंडिया’, हॉकी जीते आज।
‘काँस्य पदक’ ले ही लिया, जिसपर हमको नाज।।
टीम को बहुत बधाई।
देश को खुशी दिलाई।।

-हरिओम श्रीवास्तव-

©Hariom Shrivastava #Paris_Olympics_2024  देशभक्ति कविता

#Paris_Olympics_2024 देशभक्ति कविता

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile