Nojoto: Largest Storytelling Platform
nojotouser4625202756
  • 41Stories
  • 4.7KFollowers
  • 212Love
    203Views

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

  • Popular
  • Latest
  • Video
10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

गर्मी है बहुत ज्यादा यह कहकर
रो रहे हैं हम,
इक इक बूँद पानी की दिनों दिन
खो रहे हैं हम,
मगर ये बीज बर्बादी का खुद ही
बो रहे हैं हम,
लेकर हाथ में पाईप सड़क जो
धो रहे हैं हम।

©देवेश द्विवेदी 'देवेश' #गर्मी
#बूंदपानीकी
10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

घाव हैं जो हरे वो सिले ज़िन्दगी,
फूल जैसे हमारी खिले ज़िन्दगी,
दुनिया संवरकर सम्भल फिर सके ,
थोड़ी सी मोहलत मिले ज़िन्दगी।

©देवेश द्विवेदी 'देवेश' #ज़िन्दगी 
#मोहलत

#थोड़ी_सी_मोहलत_मिले_ज़िन्दगी
10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

ये इठला करके फैशन के नशे में चूर हो जाना,
फतह कर उम्र का दरिया चमक कर नूर हो जाना,

तभी अक्सर चली जाती है ब्यूटी पार्लर में वो,
कि चाहत है छिपी दिल में मिसाल-ए-हूर हो जाना,

मिली जो काम से फुर्सत भुलाकर जिम्मेदारी को,
घरों की हाय तौबा से भी बिल्कुल दूर हो जाना,

मगर ये बात बेगम की समझ में क्यूं नहीं आती,
कि मुमकिन ही नहीं किशमिश का फिर अंगूर हो जाना।

- देवेश द्विवेदी 'देवेश'

©देवेश द्विवेदी 'देवेश' #कि_मुमकिन_ही_नहीं_किशमिश_का_फिर_अंगूर_हो_जाना


ये इठला करके फैशन के नशे में चूर हो जाना,
फतह कर उम्र का दरिया चमक कर नूर हो जाना,

तभी अक्सर चली जाती है ब्यूटी पार्लर में वो,
कि चाहत है छिपी दिल में मिसाल-ए-हूर हो जाना,

#कि_मुमकिन_ही_नहीं_किशमिश_का_फिर_अंगूर_हो_जाना ये इठला करके फैशन के नशे में चूर हो जाना, फतह कर उम्र का दरिया चमक कर नूर हो जाना, तभी अक्सर चली जाती है ब्यूटी पार्लर में वो, कि चाहत है छिपी दिल में मिसाल-ए-हूर हो जाना,

10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

रिश्ते अगर हों खास तो तोड़े नहीं जाते,
पर हर किसी से तार भी जोड़े नहीं जाते,
अपना कहें और पीठ पीछे घात भी करें,
तो साँप के सँपोलिये छोड़े नहीं जाते।

©देवेश द्विवेदी 'देवेश' #सांप_के_संपोलिए_छोड़े_नहीं_जाते_©'देवेश'

सांप_के_संपोलिए_छोड़े_नहीं_जाते_©'देवेश' #कविता

10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

हिन्दू सिक्ख ईसाई मुसलमान दिखता है।
मेरे तिरंगे में पूरा हिन्दुस्तान दिखता है।।

©देवेश द्विवेदी 'देवेश' #तिरंगा
10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

हिन्दू सिक्ख ईसाई मुसलमान दिखता है।
मेरे तिरंगे में पूरा हिन्दुस्तान दिखता है।

©देवेश द्विवेदी 'देवेश' #तिरंगे_में_पूरा_हिन्दुस्तान_दिखता_है_देवेश_द्विवेदी_देवेश
10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

#तिरंगा
10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

#पूराहिन्दुस्तानदिखताहै
#देवेशद्विवेदीदेवेश
10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

कल तक जो लगती थी ख्वाबों की दुनिया,
सवालों की दुनिया,जवाबों की दुनिया,
वही आज हर पल है मुझको लुभाती,
कागज़ कलम और किताबों की दुनिया।

          -देवेश द्विवेदी 'देवेश' #किताबोंकीदुनिया
10bda0aeb4557a2fad8a9c9758f7614b

देवेश द्विवेदी 'देवेश'

आतंकवाद की घटनाओं से,
हर प्राणी दिखता हताश है,
कभी तो इसका अन्त दिखेगा,
मन में बैठा लिये आस है,
रावण कितने अधिक हो गये,
हाथ-हाथ में नागपाश है,
आज राम की आँखों में फिर,
एक विभीषण की तलाश है।
 
 - देवेश द्विवेदी "देवेश" #रावण#कितने#अधिक#हो# #गये#देवेश#द्विवेदी#देवेश#

रावणकितनेअधिकहो# गयेदेवेशद्विवेदीदेवेश#

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile