Nojoto: Largest Storytelling Platform
pradeepkumaryada3294
  • 62Stories
  • 419Followers
  • 940Love
    19.7KViews

Pradeep Kumar Yadav

लिखूं क्या अपने बारे मे, अभी भी मुझमे नादानी है। लिख रहा हूं और लिखूंगा, जो मेरी कहानी है ।।

sportsuniverse.org.in

  • Popular
  • Latest
  • Video
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

White युद्ध के मैदान का हाहाकार सुन,  
हाथी की गर्जना और सिंह की दहाड़ सुन।  
मेरी तलवार की धार का प्रवाह सुन,  
तू अपने बुरे समय की टंकार सुन।

मत समझ, तू अपना है तो बच जायेगा,  
समय का पहिया ऐसा घुमेगा कि तू फंस जायेगा।  
मेरी आखिरी चेतावनी का फरमान सुन 
हित-अहित को समझ, यह आखिरी पैगाम सुन।

आने वाले वक्त की पुकार सुन,  
जो दिख रहा है वह परिणाम सुन।  
हर आहट में है एक इशारा तेरा,  
अपनी आगे के हार की दस्तक तू आज सुन ।।

©Pradeep Kumar Yadav
  #Sad_Status
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

White लड़का होना आसान होता है?

तुम कहते हो लड़का होना आसान होता है?
हर कदम पर जिम्मेदारियों का पहाड़ होता है,
पैसा कमाने पर ध्यान दे तो प्यार छूट जाता है,
और प्यार पर ध्यान दे तो सपना टूट जाता है।
फिर भी तुम कहते हो लड़का होना आसान होता है?

पढ़ाई की जंजीरों से छुटकारा मिलते ही,
कमाई की दौड़ में रिश्ते-नाते बिछड़ जाता है,
दोस्तों की महफिलें यादें बन जाती हैं,
फिर भी तुम कहते हो लड़का होना आसान होता है?

माँ-बाप की उम्मीदों का बोझ उठाए,
अपने सपनों को कहीं गुमनामी में छुपाए,
हर पल नयी चुनौतियों से लड़ जाता है,
जीवन की धारा में खुद को भूल जाता है।
फिर भी तुम कहते हो लड़का होना आसान होता है?

कभी घर की चिंता, कभी बाहर की फिक्र,
कभी परिवार के लिए, कभी खुद के लिए संघर्ष,
हर दिन नयी उम्मीदों के साथ जागता,
अंधेरों में भी उम्मीद की किरण पाता है।
फिर भी तुम कहते हो लड़का होना आसान होता है?

बचपन की मासूमियत कहीं खो जाती है,
यौवन की उमंगें जिम्मेदारियों में दब जाती हैं,
हर खुशी, हर गम में खुद को संभालता,
जीवन की कठिन राहों में आगे बढ़ जाता है।
फिर भी तुम कहते हो लड़का होना आसान होता है?

तुम्हारी इन बातों का क्या जवाब दूं,
लड़का होने का क्या हिसाब दूं,
हर मोड़ पर संघर्ष का कहानी लिखा होता है,
फिर भी तुम कहते हो लड़का होना आसान होता है?

©Pradeep Kumar Yadav
  #Sad_shayri  poetry lovers hindi poetry love poetry in hindi hindi poetry on life poetry in hindi

#Sad_shayri poetry lovers hindi poetry love poetry in hindi hindi poetry on life poetry in hindi #Poetry

1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

White बूंद-बूंद को तरसा
मुझपर बूंद-बूंद ही बरसा
पर वो बूंद ना बरसा 
जिस बूंद के लिए मै तरसा ।

काश वो बूंद हमपर बरस जाता 
जिस बूंद की तलाश मे मै निकलता
वो बूंद ही किसी और पर बरस जाता 
इस बारिश के मौसम मे मै बेरंग ही लौटता
अगली बारिश तक उस बूंद के लिए
मै फिर एक बार तरस जाता ।।

©Pradeep Kumar Yadav
  #weather_today
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

White दर्द आकर कानों मे धिरे से कहता
मै ज्यादा तो नही हूं

मै अकेला तो नही हूं
ये सुई की तरह चुभती रातें
मुझे मुंह चिढ़ाता ये चांद
मुझपर हंसते ये असंख्य तारे
आंखों से रिश्ता तोड़ते ये आंसु
सब है मेरे साथ 
मै अकेला तो नही हूं ।।

©Pradeep Kumar Yadav
  #sad_dp #मै_अकेला_तो_नही_हूं
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

White आज मैदान मे भले ही ग्यारह भारतिय खेलेगें
 भारत ये मैच जित जाये कैसे भी 
140 करोड़ भारतीय मैदान के बाहर दुआ ये करेंगे

©Pradeep Kumar Yadav
  #t20_worldcup_2024
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

White लाखो तारो मे मै वो तारा चुन लिया हूं मैं
कभी ना टुटो ना बिखरो तुम
तुम्हारे हिस्से का गम भी मुझे मिले
टुटते तारो से ये दुआ मांग लिया हूं मैं ।।

©Pradeep Kumar Yadav
  #milan_night
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

White खेलेंगे ऐसे गिल्लियां, तुम्हारी बिखेर देंगे
अंग्रेजो तुमने जो लगान लिया था हमारे पुर्वजो से
कसम भारत मां की 
सूद समेत लगान तुमसे वसूल लेंगे ।।

©Pradeep Kumar Yadav
  #t20_worldcup_2024
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

 टुटते - टुटते से आस है
बिखरी - बिखरी सी जिन्दगी
घुटन सी एहसास है

बिखर गये सपने
बिखर गयी वो तमन्नाएं
जी रहा हूं अकेला
अब नही वो मेरे पास है

©Pradeep Kumar Yadav
  #Shayari #ghajal #romance
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

मैं तुझमें कहीं हूं जिन्दा

©Pradeep Kumar Yadav
1256d145d460a8c9a0ceae2b0ebe00a7

Pradeep Kumar Yadav

रात से रिश्ता न रखो
अंधेरो से डरो तुम
उजालो की तरफ कदम बढ़ाओ
जिंदगी को अपने
नर्क मे ना ढकेलो तुम
रात से रिश्ता न रखो
अंधेरो से डरो तुम

©Pradeep Kumar Yadav #रिश्ते #रिश्ता #रात #अंधेरा 
#Love #Pyar #Dil #romance #Broken #love❤
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile