Nojoto: Largest Storytelling Platform
manjeetsharmamee9376
  • 327Stories
  • 9.8KFollowers
  • 9.2KLove
    62.8KViews

Manjeet Sharma 'Meera'

I am a center government officer and love to write long stories, short stories, satires, essays, poems, gazals etc

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

#कविता

कविता

32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

लाज़िम है नशा तेरा
आँखें मयख़ाने
बचना मुश्किल मेरा 

हूँ परवाना तेरा
खेल नहीं दिल से 
मैं दीवाना तेरा

दिलदार मुहब्बत के
ले आई मैं भी 
सब फूल इबादत के

बदले न कभी आलम
जब तक है दुनिया 
ये प्यार रहे क़ायम

©Manjeet Sharma 'Meera'
  #माहिया
32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

"प्रदूषित मौसम"

गर्मी है फ़ज़ाओं में 
हाय कई दिन से
कुछ लू सी हवाओं में 
      बरसात कहे मुझसे
      काग़ज़ की कश्ती
      अब क्यों न बहे तुझसे
पतवार उठे कैसे 
तेज़ हवाएँ हैं 
अब नाव बढ़े कैसे
      मौसम क्यों ना बदले 
      ख़ूब किए हमने 
      दूषण के हैं हमले
कैंसर के रोग बढ़े
लोग कई यारो
दूषण की भेंट चढ़े
      भोजन में मिलावट है 
      दूषित खाने से
      सेहत में गिरावट है
हर-सू फैला कचरा
सांस के रोग लगे
सेहत को है ख़तरा 
      सब मुद्दे ताक धरे
      काट दिए जंगल
      दिखते ना पेड़ हरे
कुछ पेड़ लगाओ जी 
अब इस दूषण से 
धरती को बचाओ जी
***

©Manjeet Sharma 'Meera'
  #माहिया
32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

आदरणीय श्री 
      आज रात 8:00 बजे "गोपालदास नीरज साहित्य संस्थान" समूह में मेरा लाइव काव्य पाठ है। आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। आइएगा ज़रूर। 🌹🙏🌹
https://www.facebook.com/groups/801277013989246/?ref=share

©Manjeet Sharma 'Meera'
  #SunSet
32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

गर बुलाओगे न उसको वो ख़फ़ा¹ हो जाएगा
दिल से दिल की दूरियों का सिलसिला हो जाएगा

देख मत मुझको सनम तू इस तरह इक़रार से
तेरी आँखों में जो डूबा तो नशा हो जाएगा

©Manjeet Sharma 'Meera'
  शायरी

शायरी #ज़िन्दगी

32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

कोयल आज सुना कर जाना प्रेम का राग सुहाना...

आम पेड़ के सभी बौर से भरे हुए हैं देखो
कोमल पात बाद पतझड़ के हरे हुए हैं देखो
नहीं चलेगा मौसम का अब कोई नया बहाना
कोयल आज सुना कर जाना प्रेम का राग सुहाना...

मोर बाग में नाच रहा है बारिश की रिमझिम पर
और पपीहा साथ दे रहा पी-पी की सरगम पर
बिन कुहू पर जमे न महफ़िल न ही सजे तराना
कोयल आज सुना कर जाना प्रेम का राग सुहाना...

ताल में बाल-गोपाल नहाएँ और नदी में सखियाँ
सावन की रिमझिम में तुझ को ढूंढ रहीं सब अखियाँ
मीठे सुर के गीत को कब से तरस रहा है ज़माना
कोयल आज सुना कर जाना प्रेम का राग सुहाना...

क्यों न बनातीं कभी घोंसला कागा को ठगती हो
बाल तुम्हारे दूजे पालें ऐसा क्यों करती हो
हमें सुनाओ मधुर कंठ से अपने दिल का फ़साना
कोयल आज सुना कर जाना प्रेम का राग सुहाना...

©Manjeet Sharma 'Meera'
  #Nightlight कोयल आज

#Nightlight कोयल आज #कविता

32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

सुंदर सखी 
सुंदर सुप्रभात
सुंदर दिन
सुंदर दुपहर
सुंदर सी हो रात।

©Manjeet Sharma 'Meera'
  #Morning
32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

नन्हीं गौरैया                             चुग्गा चुगती
आई मोरे अँगना                      फुदकती गौरैया 
चीं-चीं करती।                           खूब सुहाती।

रंग है भूरा                                 नन्हीं चिरैया 
हमारी गौरैया का                       मीठे कलरव से
खूब सुहाती।                              रौनक लाती।





नीड़ बनाती                              आईना देख
जिस घर गौरैया                        हैरान है चिड़िया
स्मृद्धि है आती।                         चोंच मारती।

गौरैया रानी                                   टावर बने
उड़ने को आकाश                   चिड़िया के दुश्मन
पंख फैलाती।                             मरती जाती।

©Manjeet Sharma 'Meera'
  गौरैया

गौरैया #कविता

32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

नन्हीं गौरैया
आई मोरे अँगना
चीं-चीं करती।

चुग्गा चुगती
फुदकती गौरैया 
खूब सुहाती।

नन्हीं चिरैया 
मीठे कलरव से
रौनक लाती।

नीड़ बनाती
जिस घर गौरैया
स्मृद्धि है आती।

आईना देख
हैरान है चिड़िया
चोंच मारती।

रंग है भूरा
हमारी गौरैया का
खूब सुहाती।

गौरैया रानी 
उड़ने को आकाश 
पंख फैलाती।

टावर बने
चिड़िया के दुश्मन
मरती जाती।
***

©Manjeet Sharma 'Meera'
  गौरैया

गौरैया #कविता

32c8d7dcf14e04a7f8c2066d0cf45382

Manjeet Sharma 'Meera'

वो जो कहते थे हम ही हैं उस्ताद
वो नहीं बैठे इम्तिहान में क्या

©Manjeet Sharma 'Meera' #इम्तिहान 

#Books
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile