Nojoto: Largest Storytelling Platform
jharnamukherjee7694
  • 265Stories
  • 478Followers
  • 2.9KLove
    9.8KViews

Jharna Mukherjee

गुजरते लम्हों में सदियां तलाश करती हूं प्यास इतनी है कि नदिया तलाश करती हूं यहां पर लोग गिनाते हैं खूबियां अपनी मैं अपने आप में कमियां तलाश करती हूं।

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

White 💕प्रेम हर रुप में सुन्दर है....
बशर्ते,
💕उसमें छल की परछाई ना हो..!!

©Jharna Mukherjee #love_shayari
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

White हिन्द के निवासी है हम,
हिन्दी हिन्द की धड़कन।
हिन्दी से ही बने हैं हम,
हिन्दी साथ में है हरदम।

©Jharna Mukherjee #hindi_diwas
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

कांटे मिले हैं प्यार के रस्ते में जब मुझे, 

कांटों को अपना ख़ून पिलाती चली गई।


मेरा जो वक्त बदला ज़माना बदल गया,

मुझ पर हवा भी ख़ाक उड़ाती चली गई।


रस्ते में इम्तिहान तो आए बहुत मगर,

हर इक से मैं हाथ मिलाती चली गई।

©Jharna Mukherjee
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

White मुझको भी किसी भीगे हुए मंज़र की तलाश है,
बूंद तक न बो सके उस समंदर की   
तलाश है।
मेरे हमसफर मेरे हमनवां तू मुझमें  
है ज़िंदा,
तेरे दिल तक जो उतर सके उस खंजर की तलाश है।

©Jharna Mukherjee
  #sad_shayari तलाश
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

White जिंदगी में कोई अच्छा लगे

तो उसे सिर्फ चाहना 

प्यार कभी मत करना 

क्यों कि प्यार खत्म हो जाती है 

चाहत कभी नहीं ।

©Jharna Mukherjee #love_qoutes Chahat
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

खुशियों से भरा समंदर मिले आपको 

मुस्कुराता हुआ हर मंजर मिले आपको 

आज से भी बेहतर आने वाला कल हो 

हर मौसम हो प्यार का ऐसा मुकद्दर मिले आपको।

©Jharna Mukherjee
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

White इस मंज़र को याद आती है ,

उसकी! जिसका नाम है “झरना”,

काश ! वो मेरे पास होती ,

इस वक्त! तो फिर क्या कहना?

©Jharna Mukherjee
  #good_morning_quotes
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

White मतदान केंद्र तक जाना है 

और करना है मतदान 

देश हित में करना है 

देशवासी को योगदान। 


योगदान से बढ़ाएं 

अपनी और देश की शान 

लोकतंत्र की असल में 

झरना है यही पहचान 


इसी से अपनी आबरू है 

और यही है अपनी जान 

 देना है योगदान 

करना है मतदान

©Jharna Mukherjee #election2024
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

उगता हुआ सूरज दुआ दे तुझे ,

खिलता हुआ फूल ख़ुशबू दे तुझे ,

हम तो कुछ देने के क़ाबिल नहीं ,

ऊपर वाला हमेशा खुशियां दे तुझे।


प्यार से भरी हुई जिंदगी मिले तुझे ,

खुशियों से भरे हुए पल मिले तुझे ,

आज से भी बेहतर आने वाला कल हो

यह जन्मदिन हमेशा यादगार रहे तुझे।


जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद 

     तुम्हारी मां

©Jharna Mukherjee
3a0e12df8277c34b4af03e2baf5e0072

Jharna Mukherjee

White मां की ममता मां की करुणा

मां की समता मां की वरुणा

मां ही पूजा ,मां ही बंदगी 

मां ही दवा है,मां ही जिंदगी 

सच कहती है दुनिया सारी

मां जीवन में सबसे प्यारी।,

©Jharna Mukherjee #mothers_day
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile