Nojoto: Largest Storytelling Platform
mukeshdwivediadv7460
  • 45Stories
  • 80Followers
  • 536Love
    772Views

Mukesh Dwivedi Advocate

अब भी बूढ़ा नहीं हुआ मैं मुझ में भी जोश जवानी है। ऐ मखमल पर सोने वालों यह कटियारी का पानी है।। कवि- मुकेश द्विवेदी "सरल"

  • Popular
  • Latest
  • Video
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
बलिदानों का देश यह,दिवस आज #गणतंत्र।

 कैसी  झेली  यातना,  कैसे  हुए  स्वतंत्र।।

कैसे   हुए   स्वतंत्र,   पूर्वज   मेरे   तेरे।

दिया उन्हें क्या मान, बने तुम किसके चेरे।।

कहें"सरल" कविराय, राष्ट्र उनका है मानों।

कण-कण हुआ शहीद, नमन कर लो बलिदानों।।

      कवि-मुकेश द्विवेदी सरल

©Mukesh Dwivedi Advocate #RepublicDay
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

कुंडलिया छंद-
बच्चे  ही  संसार  है,  बच्चों  में  ही  प्यार।
बच्चे  एक  उमंग  है, बच्चे  स्वयं  दुलार।।

बच्चे  स्वयं  दुलार,  सभी  को  नेह सुहाता।
यह  सबके  घर  द्वार,  पिता  या भाई माता।।

कहें "सरल" कविराय, बड़े यह दिल के सच्चे।
कर लो इनसे से प्यार, बड़े मनभावन बच्चे।।

       कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #ChildrensDay
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

मुक्तक-
इश्क की धूप में सेंको, सुनो सर्दी नवंबर की।

स्वरों से सुर मिला गाओ,चुनो सर्दी नवंबर की।।

अरे यह प्यार का मौसम,जरा अब प्यार पगने दो।

 "सरल"से हाथ से स्वीटर,बुनों सर्दी नवंबर की।।

             कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #4linepoetry
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

सुप्रभात 🙏
तप तीरथ व्रत सामने, छठ पूजा में ध्यान।
सूर्य अर्घ्य देतीं खड़ी,इनसे देश महान।।
कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #chhathpuja
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

सुप्रभात 🙏
बातें सारी रस भरी, बूढ़ा भी सुकुमार।
मोबाइल संसार है, मोबाइल से प्यार।।
     कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #addiction
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

सुप्रभात 🙏
अंधेरे को भगा दो तुम, अगर कहते हो सूरज हम।

नहीं  हर  बात  मिथ्या  है ,छलावा  और  धोखा  है।।

                          कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #sunrays
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

बंधे प्रेम की डोर से, दिल में दिल का नूर।
प्रेम समर्पण नाम है, प्रेम जगत मशहूर।।
     कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #intimacy
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

सुप्रभात 🙏
आया है वह जाएगा, ऐसी जग की रीत।
#गाना हरदम बज रहा, अंतस में मनमीत।।
                 कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #booklover
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

सुप्रभात 🙏
अंधियारे को रौद कर, प्रबल तेज के साथ।
सूर्योदय शुभकामना, झुके सभी का माथ।।
कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #sunrays
6131d9b0625d3a04ddee1a2bbfd48d63

Mukesh Dwivedi Advocate

Trust yourself because खुद से अच्छा हमसफ़र,कोई नहीं है और।
सौ बातों की बात एक, इस पर करिए गौर।
कवि-मुकेश द्विवेदी "सरल"

©Mukesh Dwivedi Advocate #trustyourself
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile