Nojoto: Largest Storytelling Platform
nojotouser3053639017
  • 1Stories
  • 7Followers
  • 4Love
    0Views

Avadh chauhan

शब्द ही आलंब हैं।

  • Popular
  • Latest
  • Video
62fdf70731815ee39522052e28d0af86

Avadh chauhan

करें जो संविधान की बात.. 
वो अक्सर करते हैं आघात... 

चंद पैसों में बिककर लोग... 
चाटते रहते हैं पदत्रांण... 
बढ़ाने वोट,बैंक-बैलेंस.. 
छीन लेते निर्बल के प्राण। 

भोगते रहते सदा विलास,
वासना के जीवन में मग्न... 
क्रूरता के अप्रतिम प्रतिमान, 
आबरू को करते हैं नग्न। 

अनवरत करते जो संघर्ष, 
बचाने संविधान के प्राण... 
छले जाते श्वानों से सिंह, 
शहादत में होते निष्प्राण। 

शहादत पर सिंहो की नित्य, 
चढ़ाते हैं धन कुछ श्रीमान.... 
जान की कीमत क्या जाने, 
जो जानते नही देश की आन। 

विनय सुन चक्रपाणि भगवान, 
संग लेकर गीता का ज्ञान.... 
अवतरित हो जाओ इक बार.. 
मारने रावण को प्रभु राम। 

शेष है नहीं रही अब शक्ति, 
रोक लो ये अधर्म प्रतिपाल... 
मर गई मानवता है आज, 
बचा लो यह धरती नंदलाल।

©Avadh chauhan #Rose  Saurabh Pandey  Saurabh Pandey

#Rose Saurabh Pandey Saurabh Pandey #कविता


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile