Nojoto: Largest Storytelling Platform
nojotouser5850914456
  • 373Stories
  • 45.3KFollowers
  • 34.2KLove
    11.8LacViews

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

शिक्षक, शायर, कवि एवं लेखक! "स्वयं को लेखक से पूर्व एक जिज्ञासु पाठक बनाइए! क्योंकि एक अच्छा पाठक ही एक अच्छा लेखक हो सकता है।" आ गई महफिल में जब से बन हमारी हमनवा। है घट रही दिल की खुमारी, बढ़ रहा है कारवां। https://www.instagram.com/arun_shukla_arjun118211989?r=nametag

https://instagram.com/shu_arun118211989?igshid=ZDdkNTZiNTM=

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

White माना कि मैं लघुतम लिए आकार हूँ।
सूर्य - सम्मुख  ज्योतिरिंग  लाचार हूँ।
अंध - तम  को चीरने  निकला  स्वयं,
साहित्य  हूँ मैं,  सत्य का  पथकार हूँ।
©®अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'
प्रयागराज












.

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन' #Sad_shayri
648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

White ॐ गुरवे नम:
*******************************
प्रथम गुरू मांँ को नमन, द्वितीय गुरु हे तात! 
गुरु के भी गुरु शिव हरे, चरण गहूंँ दिन रात। 

जिन घर गुरु - पूजा नहीं, भाव नहीं सत्कार। 
उमा - रमा-शारद विमुख, होता कष्ट अपार।।

गुरु  को   पहले  पूजिए,  ता  पीछे ‌ गोविन्द। 
दिल में हो मांँ भारती, मुख पर हो जय हिंद।। 

मन पावन हिय शुद्धता, वाणी मधुरित  होय। 
शाश्वत जिसके शीश पर,किरपा गुरु की होय।

हिय से तम को दूर  कर, देते ज्ञान - प्रकाश। 
मांँ - वाणी की हो कृपा, करते सदा प्रयास।।

श्री गणेश करना नहीं, बिन गुरु - आज्ञा मान।
मन प्रसन्न गुरु का अगर,कार्य सिद्ध तब जान।

गुरु पद से गुरु गिरि नहीं, नहीं महेश दिनेश।
रघुवर  'पुरुषोत्तम'  बने, पाकर  गुरु  उपदेश।
अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'
प्रयागराज 
(पूर्णत: मौलिक एवं स्वरचित)

















.

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन' #guru_purnima poetry in hindi

#guru_purnima poetry in hindi #Poetry

648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

White पग - पग पर उत्साह  बढ़ाया  मत - अवरोधी भीड़ों ने।
कदम - कदम  पर  फूल बिछाए  नागफनी  के  पेड़ों ने।
निज स्वभाव से परे व्याल भी नर को डसना छोड़ दिया,
पर  जीना  दुश्वार  किया  है  कुछ  नाली  के  कीड़ों  ने।
©®अरुण शुक्ल  ‘अर्जुन'
प्रयागराज























.

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन' #weather_today hindi poetry

#weather_today hindi poetry #Poetry

648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

कहीं  विरह  की  अकथ  वेदना,  कहीं   सरस   शृंगार  कहीं,
उगा रहा साहित्य भूमि पर प्रथम प्रणय की अरुणिम खुशियांँ।

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'
  #kitaab
648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

धूप-छाँव में  किसे चुनें हम, मन का अन्तर्द्वन्द यही था।
लिखना या रोजी की चिन्ता दोनों का पथ एक नहीं था।

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'
648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

Black नहीं  कदाचित भाए  होंगे  सच  से  सिंचित  मेरे  कथ्य।
साहस  नहीं  मुखर  होने की  तो  जाकर कहते  नेपथ्य।
मेरी  निंदा   का   रस  पीकर   प्यास  बुझाने  से  पहले,
मुझे समझ लेना तुम पढ़कर, जयशंकर का आत्मकथ्य।
©®अरुण  शुक्ल ‘अर्जुन'
प्रयागराज
























.

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन' #Thinking
648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

इच्छाएंँ सब अनगढ़ सी हैं, सपनों का आकार नहीं है।
मानव से मानव का संयत, होता अब व्यापार नहीं है।
फिर भी है उम्मीद कि कोई साथ चलेगा मरघट तक?
जीवन-गीतों का ही जबकि, कोई संगत-कार नहीं है।
©®अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'
 प्रयागराज













.

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन' #longdrive
648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

White दिखा चमकता चांँद नज़र हो ईद मुब़ारक।
हरा - भरा  हर एक सज़र हो  ईद मुब़ारक।
ले मिठास ईदी  की  दिल  से गले  मिलो,
समरसता - सौहार्द अजर हो  ईद मुब़ारक।

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन' #eidmubarak
648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

बिना झिझक के हर बातों को अकसर यार बताना मुझसे।
धीरे  से वो  नजर  झुका  कर आखों  से मुस्काना मुझसे।।
फिर  चुपके  से  जाते  जाते  मुड़कर  झलक दिखा जाना,
यह  कोई  मिसटेक  नहीं  था  तेरा  यूँ  टकराना  मुझसे।।
©®अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'
प्रयागराज









.

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन' #lovebirds
648e75921fc86de5c30ec81c1a3f8e54

अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'

मुलाकातें अदब से थीं  जो, उनको खास रहने दो।
तुम्हें एहसास था  हर  बात का, एहसास रहने दो।
गुजारिश अब महज इतनी सी है कि दूर रहकर भी,
खयालों  में  मुझे  अपने  हमेशा  पास  रहने दो।
अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'
प्रयागराज
(पूर्णत: मौलिक एवं स्वरचित) 













.

©अरुण शुक्ल ‘अर्जुन'
  #Tulips
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile