Nojoto: Largest Storytelling Platform
anitasudhir8044
  • 60Stories
  • 126Followers
  • 361Love
    68Views

Anita Sudhir

  • Popular
  • Latest
  • Video
7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

*शिवरात्रि * की हार्दिक शुभकामनाएं


माला साँपों की गले,कर में लिये त्रिशूल।
सोहे गंगा शीश पर ,तुम हो जग के मूल।।

डमरू  हाथों में लिये,ओढ़े मृग की छाल।
करते ताण्डव नृत्य जब,रूप धरे विकराल।।

महिमा द्वादश लिंग की ,अद्भुत अपरम्पार।
बाबा भोले से करें ,विनती बारम्बार ।।

मंदिर मंदिर सज गये,चलें शम्भु के  द्वार।
काँवड़ ले कर चल रहे,श्रद्धा लिये  अपार ।।

रुद्राभिषेक पूजन में ,चढ़े दुग्ध की धार।
नागदेवता पूजते ,भरो ज्ञान भंडार  ।।

अनिता सुधीर आख्या #Maha_shivratri
7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

हंस वाहिनी शारदे  ,वंदन बारम्बार ।
अर्पित कर श्रद्धा सुमन,करते जय जयकार ।।

श्वेत वसन धारण किये,माँ आओ मम द्वार।
देवी तुम  रागेश्वरी , गीत भरो  संसार।।

बुद्धि ,ज्ञान,यश दायिनी,भरो भाव भंडार ।
शब्द साधना पूर्ण हो,मिले कलम को धार ।।

कृपा करो वरदायिनी,मिटे दिलों के रार ।
जय जय वीणा वादिनी,करो जगत उद्धार।

पापनाशिनी वरप्रदा ,सदा बसो उर धाम ।
नवल धवल जीवन रहे,कर्म करें निष्काम ।। #Basant_Panchmi
7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

Happy New Year  नव वर्ष की शुभकामनाएं
गणेश वंदना 

आधार चामर छन्द  23 मात्रा,15 वर्ण
गुरू लघु×7+गुरू
**
रिद्धि सिद्धि साथ ले,गणेश जी पधारिये,
ग्रंथ हाथ में धरे ,विधान को विचारिये।
देव हो विराजमान ,आसनी बिछी हुई,
थाल है सजा हुआ कि भोग तो लगाइये।

प्रार्थना कृपा निधान, कष्ट का निदान हो,
भक्ति भाव हो भरा कि ज्ञान ही प्रधान हो ।
मूल तत्व हो यही समाज में समानता,
हे दयानिधे! दया ,सुकर्म का बखान हो ।

ज्ञान दीजिये प्रभू अहं न शेष हो हिये
त्याग प्रेम रूप रत्न कर्म में भरा  रहे।
नाम आपका सदा विवेक से जपा करें,
आपका कृपालु हस्त शीश पे सदा रहे। नव वर्ष की शुभकामनाएं
गणेश वंदना 

आधार चामर छन्द  23 मात्रा,15 वर्ण
गुरू लघु×7+गुरू
**
रिद्धि सिद्धि साथ ले,गणेश जी पधारिये,
ग्रंथ हाथ में धरे ,विधान को विचारिये।

नव वर्ष की शुभकामनाएं गणेश वंदना आधार चामर छन्द 23 मात्रा,15 वर्ण गुरू लघु×7+गुरू ** रिद्धि सिद्धि साथ ले,गणेश जी पधारिये, ग्रंथ हाथ में धरे ,विधान को विचारिये। #HappyNewYear2020

7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

आप की नजरें इनायत हो गयी
आप से मुझको मुहब्बत हो गयी।

इश्क़ का मुझको नशा ऐसा चढ़ा 
अब जमाने से अदावत हो गयी ।

तुम मिले सारा जहाँ हमको मिला
आप से मिल के इबादत हो गयी।।

ये  नजरे करने लगी  शैतानियां
होश खो बैठे  कयामत हो गयी।

जिंदगी सँग आप के गुजरती रहे
सात जन्मों की हकीकत हो गयी।

7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

https://hindi.sahityapedia.com/user/luckysudhir02

7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

साथ  मिला जो आपका ,रचते छन्द विधान ।
धन्य हुई है लेखनी ,मिलती नयी उड़ान ।।

7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

गीत

आधार छंद--वाचिक भुजंग प्रयात
                  (मापनीयुक्त मात्रिक)
मापनी- लगागा लगागा लगागा लगागा
समान्त  -आना ,पदान्त  -न आया
****
तुम्हें भाव अपने दिखाना न आया,
कभी प्यार के गीत गाना न आया।

तुम्हें एक पाती कभी जो लिखी थी,
मुलाकात की बात उसमें कही थी,
कि दस्तूर मुझको निभाना न आया 
तुम्हीं से कहूँ क्या बताना न आया ।
कभी प्यार के गीत ...
पूरा गीत कैप्शन में #गीत 
गीत

आधार छंद--वाचिक भुजंग प्रयात
                  (मापनीयुक्त मात्रिक)
मापनी- लगागा लगागा लगागा लगागा
समान्त  -आना ,पदान्त  -न आया
****

#गीत गीत आधार छंद--वाचिक भुजंग प्रयात (मापनीयुक्त मात्रिक) मापनी- लगागा लगागा लगागा लगागा समान्त -आना ,पदान्त -न आया ****

7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

जीवनदायिनी नदी को पूजने का संदेश
धर्म ही नहीं ,जड़ों से जुड़ने का संदेश
उगते और डूबते सूरज को अर्घ्य दे 
सांस्कृतिक विरासत,समानता का संदेश
देते !रीति रिवाज और त्यौहार विशेष

7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

दोहा गजल
***

सत्य वचन ये मानिये ,असली धन है ज्ञान।
लिप्त हुआ अभिमान जो,होये गरल समान ।।

दीप जला जो ज्ञान का,रोशन सब जग होय।
जन जन का कल्याण हो,रखिये इसका ध्यान ।। 

दूषित मन की स्वच्छता, करती दूर विकार।
मर्म समझ त्यौहार का,रखना होगा  मान।।

श्रेष्ठ दान है ज्ञान का ,कहते वेद पुराण ।
करिये जीवन में सदा ,असली धन का दान।।

अंतस की बाती बना ,तेल समर्पण डाल।
दीप अवलि बन कर जलें,ऐसा हो अभियान।। #ज्ञान#दीप#कविता

ज्ञानदीपकविता

7092a9815f27621dc17fb563b12dcbf6

Anita Sudhir

गहन तिमिर अंतस छटे ,धवल प्रबल हो गात।
अमृत की बरसात हो ,शरद चाँदनी रात ।। #शरद पूर्णिमा

#शरद पूर्णिमा

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile