Nojoto: Largest Storytelling Platform
rudraakshd8556
  • 211Stories
  • 12Followers
  • 2.1KLove
    219Views

Abhimanyu Dwivedi

सदगुरु ... स - सातत्य , सत्य , साधू , सागर , शिव ,... द - देने वाला , दानी , दाता. .. गु - गुण, ज्ञान , गूढ़ ,गुणातीत ,... रू - रूद्र , ऋग, रूप , रूपातीत ,.....

  • Popular
  • Latest
  • Video
7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

White 🌱 *ॐ स्वयं से स्वयंभू तक ॐ*  🌱


जब तक स्वयं के साथ हो
स्वयं के होने का अंतरिम एहसास कर लो
तुम सच में बहुत खास हो तुम्हारे लिए
बस इक बार खुद में गहरे उतर कर खुद से बात कर लो
आज समूचा जीवन तुम्हारे साथ है
बस तुम खुद पर इक बार पूर्ण विश्वास तो कर लो
इससे पहले के सारा खेल खत्म हो जाए जिन्दगी का
अपने अस्तित्व का पूर्ण विकास कर लो
वर्ना इक दिन ये सारा खेल तो ख़त्म होगा ही
कहीं ऐसा ना हो के फिर से इक बार खुद को बस राख ही कर लो



🙏 *अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)*🙏

©Abhimanyu Dwivedi #love_shayari अस्तित्व
7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

🙏🌱🙏 *बोध दर्शन* 🙏🌱🙏


ध्यान की अवस्था में उपजे स्वयं के गहन बोध को वाणी का अविरल प्रवाह प्रदान कर पाना ही स्वयं में वेद का सृजन है
तथा कंठ से वेद का सृजन होने लग जाना ही जीवन के दिव्य चेतन आलोक में सहज प्रवेश पा लेना है


🙏 *अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)*🙏

©Abhimanyu Dwivedi बोधि
7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

🙏 *ॐजीवन यात्राॐ* 🙏


व्यक्तित्व, अस्तित्व का दर्पण है
और अस्तित्व, व्यक्तित्व का तर्पण


🙏अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)🙏

©Abhimanyu Dwivedi जीवन
7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

🙏🌱🙏*सुरति*🙏🌱🙏


पुनर्जन्म हुआ है तो सृजन कर लीजिए
अन्यथा इक न इक दिन तो फिर विसर्जन होना ही है


🙏 अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)🙏

©Abhimanyu Dwivedi होश
7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

🙏 ॐ श्रेष्ठ मानव निधि ॐ🙏


जिस मानव का सहज व्यक्तित्व उसका आभूषण और उत्तम चरित्र उसका श्रृंगार होता है
वही समाज, संस्कृति,राष्ट्र एवम् सम्पूर्ण विश्व में मानवता का सृजनहार होता है


🙏 अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)🙏

©Abhimanyu Dwivedi मानवता

मानवता #मोटिवेशनल

7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

🌱🌹 🌱प्रेम अंकुर 🌱🌹🌱


पूर्ण स्थिर चेतना में ही सौम्यता के आलोक का सृजन होता है
एवम् सौम्य, सहज, सरल स्वभाव ही प्रेम का उद्भव करता है


🌹 अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)🌹

©Abhimanyu Dwivedi प्रेम

प्रेम #विचार

7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

White 🌱🎉🌱 *हैप्पी रक्षाबंधन* 🌱🎉🌱


भाई की कलाई का गौरव है जो
   माथे में शुशोभित तिलक है वो 
माता की अनुपम छाया है जिसमें
पिता की दिव्य संस्कृति है उसमे
स्नेह और लाड की सूरत है जो
प्रेम और ममता की मूरत है वो
सम्पूर्ण वीरों ने सर नमाया है जिसको 
बहन ईश्वर का वो वरदान है भाई के लिए 
जिसके होने से हमारे जीवन के आँगन में रौनक है
वो अनमोल दिव्य रत्न है बहन भाई के लिए
जिसके लिए देव भी तरसते है धारा आगमन के लिए

*अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)*🙏

©Abhimanyu Dwivedi #raksha_bandhan_2024
7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

🌱 *बोधि दर्शनम* 🌱


समर्पण बोधि कलश का वह परम अमृत है
जिससे जीवत्मा में अनुभूति का अंकुर विकसित होता है


🙏 अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)🙏

©Abhimanyu Dwivedi बोधि दर्शन

बोधि दर्शन #विचार

7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

🙏🙏 *चैतन्य अस्तित्व*🙏🙏

*हम जिसे सदियों से ढूंढते आए हैं वक्त की वीरान गुफाओ में*
*वो तो कभी कहीं खोया ही नहीं था संवेदनाओ में*
*खोए तो हम हैं अनन्त जन्मों की भ्रमयुक्त संभावनाओं में*
*बस इक बार खुद की तरफ़ निगाहे मोड़ कर तो देखिए*
*वो अनंत कालो से हममें ही तो बैठा है बोध की होश युक्त शाखाओ में*


🙏 *अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)*🙏

©Abhimanyu Dwivedi चेतना
7356e76017c9a08238b112a9d95a5fb1

Abhimanyu Dwivedi

🌱🍀 *आत्मदर्शन*🍀🌱

उथले में मिलने वाली सीपों के दामन में मोती नहीं पलते
बिना ध्यान की गहराइयो डूबे चेतना के दिव्य कमल नही खिलते
बिना सागर की अनंत गहराइयों में उतरे मोती नहीं मिलते
बिना आत्मसाधना के बोधि से प्रज्ञा के पुष्प नही खिलते

🙏 *अभिमन्यु (मोक्षारिहन्त)*🙏

©Abhimanyu Dwivedi बोधि
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile