Nojoto: Largest Storytelling Platform
shyamalkumarrai0724
  • 61Stories
  • 141Followers
  • 288Love
    15Views

Shyamal Kumar Rai

  • Popular
  • Latest
  • Video
7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

कोटा की इक गली मे पटना बसा हैं
बैंगलोर के कोडिंग मे रांची फंसा है।
दिल्ली के दफ़्तरों में सिलीगुड़ी मिल जाती है
जम्मू के च़मन मे मदुरई भी खिल जाती है।
मुंबई मे बनारस सपने बुनता है
इंदौर मे कटक सरकार चुनता है।
मिलने की सुक़बुकाहट
बिछड़ने का गम होता है।
हर शहर मे दूसरा शहर बसता है
कहीं थोड़ा ज़्यादा
कहीं थोड़ा कम होता है। #शहरमेशहर

#raindrops
7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

ताले टूटेंगे 
दरवाजे खुलेंगे
इंसान निकलेंगे।
दीवारो मे पिरोये
भूख से अकुलाये
इंसान निकलेंगे।
तोंद बढ़ाये
पेट सिकुटाये
इंसान निकलेंगे।
क्या ज्यादा ?
या पहले से कम?
इंसानो मे
इंसान निकलेंगे? #Lockdown
7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

घरौंदा जिस्म का हैं
ज़ख्म बिलबिला रहे हैं
कोई अंदर ना झांक ले
मिट्टी मे रंग मिला रहे हैं। #
7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

रात की सिलवटों मे 
रौशनी के दाने हैं
सितारे छानकर अब
जुगनू बनाने हैं
खिड़कियों पर गाढ़ा अंधेरा घना है
टिमटिमाते ख्वाबों के झालर लगाने हैं। #ख्वाबों के झालर

#ख्वाबों के झालर

7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

सुना है डूब जाती है नफरतें शराब की बोतल मे
कोई इस दुनिया पर मय़खाना छिड़क दे। #मय़खाना
7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

इतने शिकवे हैं तेरे शहर मे
एक दूसरे के बीच बड़ी दीवारें हैं
बस दो कश लेते ही यहां
 मैं मक़बरा बन जाता हूं। #मक़बरा
7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

Tunnel भींग से गये हैं 
शहर मे बरसात अभी बाकी है।
भूल से गये हैं 
इंसान से मुलाकात अभी बाकी है।
चेहरे के दरारों पर मुखौटा रख शीशे बेचता हूं
आएने से खुद की बात अभी बाकी है। अभी बाकी है।

अभी बाकी है। #शायरी

7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

किफ़ायती बातों से ही सुलझ जाती हैं
गांठ मे फंसी बाते
यूं ही अहमियत दे तुने
उनपे गुरूर चढ़ा दिया। #LetsTalk
7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

अहमक थे जो धागों को खींच रहे थे
निस्बत बुनने वाले हाथ ज़रा मुलायम होते हैं। #NojotoQuote अहमक
#Stringsoflove

अहमक #Stringsoflove

7758c58faae31239e4d02ee9a0d958de

Shyamal Kumar Rai

कुछ रंज घाव के दरारों मे छिपा रखे थे
फाहा रख के तुमने उनकी नुम़ाइश कर दी #NojotoQuote रंज
#InternalPain

रंज #InternalPain

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile