Nojoto: Largest Storytelling Platform
sumansingh5395
  • 1.0KStories
  • 534Followers
  • 10.6KLove
    2.2LacViews

#suman singh rajpoot

मैं स्वंम अपनी भावनाओं को लिखता हूँ हिन्दी गीत गजल शायरी लिखता हूँ और एक दिन किताब का रूप देना चाहता हूँ (बिहारी)

https://youtube.com/@singh0531?si=SAhWdWa6XLWYqQ1k

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White संघर्ष में विश्वास की अहम भूमिका है।
दूसरों को देखकर करें,
पर दूसरों पर विश्वास ना करें।
संघर्ष वहां से शुरू होता है 
जहां आपके समाने 
अच्छे अच्छों का  विश्वास
 घुटना टेक जाता है।
संघर्ष में खुद पे विश्वास ही 
किसी इंसान का सच्चा साथी होता है।
जब हर अपना चेहरा 
अजनबी सा दिखने लगे, 
तो समझना;
अब संघर्ष शुरू होने वाला है।

©#suman singh rajpoot #sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White अक्सर मैं फेंके  या 
कबाड़ में पड़े "टायर" को देखता हूं।
ये गाड़ी की बॉडी को एक जगह से 
दूसरे जगह 
सफर लम्बा या छोटा हो ,
ले जाती है।
बॉडी के साथ इंजन ,बॉडी के अन्दर बैठे 
यात्री का भार भी "टायर" उठाता है।
चलते चलते जब घिस जाती है 
इसे बॉडी से हटा दिया जाया है।
या बदल दिया जाता है।
बॉडी और इंजन कई वर्षों  तक रहता है 
पर "टायर" बदलते रहता है।
न्यू टेक्नोलॉजी में कुछ काम 
ऐसे होते हैं जहां आप "टायर" हैं

©#suman singh rajpoot #sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

#sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White जिंदगी के सफ़र में 
बहुत कुछ नया मिला।
कहीं तालाब 
कहीं समुन्दर मिला।
पर प्यासे रहे 
कुंआ जो, ना मिला।
 महलों से गुजरा 
तो सोफ़ा कुर्सी मिला 
पर दिल से, 
बैठने का इजाज़त कहां मिला।
जब मोहब्बत पर ,
कुछ लिखने का इजाज़त मिला।
कलम वफादार निकली ,
उसे शब्दों में सिर्फ़ बेबफा मिला।
जिंदगी के सफ़र में 
बहुत कुछ नया मिला।
कहीं प्राकृतिक
कहीं अप्राकृतिक 
पर वास्तविक खुशबू 
फूलों में कहां मिला।

©#suman singh rajpoot
  #sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White ये मेरा "साथ" है 
जहां स्वार्थ, उम्मीद, आशा 
कुछ नहीं।
सिर्फ देना ही देना सीखाया।
जो दिख रहा है
लोगों का साथ 
महसूस हो रहा है 
सिर्फ मेरे साथ का
फ़ायदा उठाया।

©#suman singh rajpoot
  #Sad_Status #sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White शिक्षा शिखर की ओर ले जाता है।
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।
दृश्य और भी सुंदर हो जाता है,
जब अंधकार से प्रकाश की ओर 
किसी मानव को लाया जाता है।
वर्तमान में उद्देश्य 
बदल दिया मानव ने।
शिक्षा से कुछ अर्जित करना 
सीख लिया मानव ने।
जब ज्ञान का अर्थ
बदल दिया मानव ने।
परोपकार, सौहार्द 
छोड़ दिया मानव ने।
मूल उद्देश बचा कहां 
शिक्षा का।
जब ज्ञान से सिर्फ पैसा अर्जित करना 
सीख लिया मानव ने।

©#suman singh rajpoot
  #teachers_day #sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White जहां भी जीवन है ,
वहां मौत का साया है।
जहां भी जीत है ,
वहां हार का साया है।
ये सोचकर 
डरना क्या?
कुछ करने से ,
खुद को रोकना क्या?
जहां भी सच्चाई है 
वहां बुराई का साया है।
ये सोचकर 
डरना क्या?
मौत, हार, बुराई से 
डरना क्या?

©#suman singh rajpoot
  #sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White जिस पायदान से उतर 
इस धरा पर खड़े हैं।
इस धरा से उठकर 
कोई उस पायदान पर बैठा है।
ना अहम, ना वहम ,
ना इर्द गिर्द घमंड था ।
था कुछ तो 
मन में जनकल्याण था।

©#suman singh rajpoot
  #sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White "ठेंस" ज़ख्म देता है।
पत्थर की ठोकर से लगा हो,
 या किसी इंसान के;
व्यवहार से लगा हो।
ठोकर अंग को,
व्यवहार स्वाभिमान को जख्मी करता है।
दोनों स्तिथि में 
इंसान की ख़ुद की गलती होती है।
कहीं नज़र,
कहीं दिमाग़ दोषी होता है।

©#suman singh rajpoot
  #Thinking #sumansinghrajpoot
945a1232ca698eed67c803202c06c724

#suman singh rajpoot

White चीजों को सुधारना 
इंसान के अपने हाथ है।
यदि उस चीज़ को 
अपना समझता हो।
बिगाड़ने को 
तो दुनियां खड़ी है।
वैसे ही 
बातों को फैलाने 
दुनियां पड़ी हैं।
अक्सर मैंने बुद्धिहीन को 
सबका बुराई दिखाते देखा है 
खुद को बुद्धिमान 
बताते देखा है।
जिन चीजों को सुधारना था 
उन चीजों को बिगाड़ते देता है।

©#suman singh rajpoot
  #sumansinghrajpoot
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile