Nojoto: Largest Storytelling Platform
shivanitripathi4924
  • 93Stories
  • 118Followers
  • 1.4KLove
    79.8KViews

शिवानी त्रिपाठी

ईश्वर की प्रदत्त रचना में एकल मैं भी हूँ। #प्रयागवाली...🌼

  • Popular
  • Latest
  • Video
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White  बादलों की तरह गरजते गुस्से को,बरसती
बूंदों की तरह  बहते आँसुओं को
खामोश होकर समेट लो तुम
बिल्कुल धरती की तरह।

©शिवानी त्रिपाठी #love_shayari
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White क्रोध से भी सच्चा भाव है संकोच क्योंकि
क्रोध तो किंचित् अंशों में स्वयं को प्रमाणित भी कर लेता है परंतु संकोच स्वयं को प्रमाणित
करने की अभिलाषा ही नहीं रखता।

©शिवानी त्रिपाठी #Sad_shayri
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White कुछ लड़कियों के सपने में राजकुमार नहीं आते,उन्हें मात्र एक धुंधली-सी छाया को 
स्पष्ट रूप में देखने की चाह होती है
जो एकदम 'साधारण' हो,
बिल्कुल उन्हीं के जैसी......

©शिवानी त्रिपाठी #goodnightimages
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White कुछ प्रश्नों के उत्तर केवल आँसू होते हैं
वो आँसू जिन्हें कभी प्रमाण नहीं देना पड़ता शब्दों से।
वो आँसू जो स्वयं को समक्ष जताना नहीं 
चाहते,वो आँसू जो स्वयं को
कहना नहीं जानते।

©शिवानी त्रिपाठी #moon_day
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White कुछ बातें अधूरी रह जाती हैं,कुछ सपने अधूरे रह जाते हैं,फिर क्या तुमने आसमान में आधा चाँद नहीं देखा?

©शिवानी त्रिपाठी #Sad_Status
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White कुछ अनुत्तरित प्रश्न जिनके लिये उत्तर न मिले कभी,
कुछ भाव जिनके लिये शब्द न बने कभी,
वो सभी ईश्वर को समर्पित कर दिये गये।
वैसे ही जैसे हवनकुण्ड में सबकुछ स्वाहा हो जाता है,
वैसे ही जैसे देवताओं को समर्पित पुष्प मंदिर प्रांगण से बाहर कर दिये जाते हैं,
वैसे ही जैसे गंगा की धार में दीपक
प्रवाहित कर दिये जाते हैं,
वैसे ही जैसे पुष्पी पौधे पुष्पों को 
झड़ जाने देते हैं,
वैसे ही जैसे अस्फुट शब्द वातावरण में कहीं खो जाते हैं,
वैसे ही जैसे......

©शिवानी त्रिपाठी #GoodMorning
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White  सब ठीक होने पर भी कभी-कभी ठीक नहीं मालूम होता,
खिलखिलाकर हँसने के बाद भी कभी-कभी एक खामोशी-सी छा जाती है,
कितना कुछ बोलने के बाद भी लगता
है कभी-कभी जैसे जरूरी बातें
चोरी-सी छिपा ली गई हैं
जिन्हें बोलना सख्त जरूरी है......

©शिवानी त्रिपाठी #love_shayari
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White कभी बैठो पार्क की बेंच में किसी लड़के के साथ मित्रता,प्रेम,भ्रातृत्व आदि भावनाओं को भी परे रखकर।
बताएगा वह तुम्हें घर में अपनी माँ से कहकर आई हुई बात,
दिखायेगा वह तुम्हें चिंता की गलियारों की नई दुनिया जहाँ हृदय के अंतस्तल में भी है घना अंधेरा,
बोलते बोलते वह रुकेगा भी नहीं यदि रुक भी जाये तो तुम रुकने मत देना
मुख पर बार-बार आएगा उसके वही सामान्य-सा शब्द 'नौकरी'
जिसे सुना होगा तुमने  अक्सर......

©शिवानी त्रिपाठी #Sad_Status
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White क्या उन आँसुओं का भी कोई मोल होता होगा,
जिनके लिये ये अक्सर बह जाते होंगे
और उन्हें कभी पता भी न होता होगा।
 क्या उन प्रार्थनाओं का भी कोई मोल
होता होगा,
जिन्हें चाह मानकर अपने
आराध्य से माँगा जाता होगा
और उन्हें पता भी न होता होगा।

©शिवानी त्रिपाठी #Sad_Status
a111d62b0de9dd2f6145a735e0b692a6

शिवानी त्रिपाठी

White 
शिवजी के मुँदे नेत्र देख 
पार्वती ने भी मुस्काया होगा,
है क्या 'वैकल्पिकता' और 'एकाकीपन' 
पार्वती ने तब जाना होगा,
ध्यानमग्न शिवजी ने भी तो नेत्रों में 
पार्वती को ही बसाया होगा।

©शिवानी त्रिपाठी #Shiva
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile